№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Lady by the Lake with a Lotus

Shringara

साँझ-11

Saanjh-11

Jagdish Gupta
3 min read 15 versesविरहseparationप्रकृति

15 verses · ~3 min

खिल उठा मुकुल-दल सुरिमत, छिव अखिल भुवन में छाई। साकार हो गई सहसा, जैसे तरू की तरूणाई।।१५१।।

कामिनी-कुंज में खोई, रजनी की सारी माया। तारक प्रसून वन बैठे, दर्ुमदल में तिमर समाया।।१५२।।

जितना वैभव जो चाहे, कामिनी-विटप से लेले। हीरक से सुमन सलोने, मरकत से दल अलबेले।।१५३।।

जाने कितनी कोमल हैं, चू पड़ती तिनक छुये से। हिम-धवल पाँच पंखुरियाँ, शर पंच पंचशर के से।।१५४।।

हो गये पार अन्तर के, मैं देख रहा भूला सा। मेरी साँसो-साँसों में, कीमिनी-कुंज फूला सा।।१५५।।

सुधियों में बेसुध होकर, मैंने सब सुधबुध खोई। जीवन की गीली गाथा, कामिनी-कुंज में सोई।।१५६।।

पीली पराग किणकाऐं, किंजल्क-जाल में उलझीं। इस उलझन के चिंतन से, चिंता की अलकें सुलझी।।१५७।।

लिपटी जाती हैं तरू से, बल खा-खाकर बल्लरियाँ। रहती हैं पर फैलाये, ऊपर सौरभ की पिरयाँ।।१५८।।

सौरभ की चलाचली में, यह मौन व्यथा भर लाये। किस तप्त श्वास को छूकर, कामिनी-कुसुम कुम्हलाये।।१५९।।

सूना मन, सूना जीवन, सूने दिन, सूनी रातें। सूनी-सूनी आँखोें में, छाई दुख की बरसातें।।१६०।।

धँुधले अतीत की स्मृति में, खोया-खोया सा निश्चल। शिखरों पर टिककर जैसे, कुछ सोच रहा है बादल।।१६१।।

कल्पने! वहां पर ले चल, स्वर जहां निखर जाता हो। रिश्मयाँ नृत्य करती हो, तारक-समूह गाता हो।।१६२।।

नीरव नीरद के पट पर, बँूदों के घँुघुरू छमके। संगीत स्वप्न लखता हो, चंचल चपलाएं चमकें।।१६३।।

रिमझिम-रिमझिम पावस का, कल जल-तरंग बजता हो। लय में लय हो जाने को, नव इन्दर्-धनुष सजता हो।।१६४।।

पलकों के शिथिल क्षितिज पर, दिन-रात जलद छाते हैं। वरदान उमड़ आते हैं, अभिशाप बरस जाते हैं।।१६५।।

इति

Jagdish Gupta

The Poet

जगदीश गुप्त

Jagdish Gupta

Lady by the Lake with a Lotus

Paired Painting

Lady by the Lake with a Lotus

This captivating work embodies the poignant emotional depth and classical academic realism that came to define Indian fine art at the turn of the twentieth century. A solitary woman, draped in a deep indigo and gold bordered sari, sits in quiet contemplation beside a serene expanse of water. Her gentle posture and the soft melancholy in her expression invite the viewer into an intimate moment of introspection, perhaps evoking the classical literary tropes of the virahini, a heroine yearning for her beloved. The artist masterfully blends European academic techniques of light and shadow with deeply resonant Indian aesthetic sensibilities, creating a timeless atmosphere of grace and spiritual longing.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Saanjh-11 carries.