№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Warli Landscape with Tarpa Dance in Centre

Shringara

खिली सरसो

Khili Sarso

Jagdish Gupta
1 min read 7 versesप्रकृतिnatureवसंत

7 verses · ~1 min

खिली सरसों, आँख के उस पार, कितने मील पीले हो गए?

अंकुरों में फूट उठता हर्ष, डूब कर उन्माद में प्रतिवर्ष, पूछता है प्रश्न हरित कछार, कितने मील पीले हो गए?

देखकर सच-सच कहो इस बार, कितने मील पीले हो गए?

एक रंग में भी उभर आतीं, खेत की चौकोर आकृतियाँ, रूप का संगीत उपजातीं, आयतों की मौन आवृतियाँ,

चने के घुंघरू रहे खनकार, कितने मील पीले हो गए? मटर की पायल रही झनकार कितने मील पीले हो गए?

पाखियों के स्वर हवा के संग, आँज देते बादलों के अंग, मोर की लाली हुई लाचार, कितने मील पीले हो गए?

देखती प्रतिबिम्ब रूककर धार, कितने मील पीले हो गए?

इति

Jagdish Gupta

The Poet

जगदीश गुप्त

Jagdish Gupta

Warli Landscape with Tarpa Dance in Centre

Paired Painting

Warli Landscape with Tarpa Dance in Centre

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Khili Sarso carries.