
जाड़े में पहाड़ (नवगीत)
Jade Mein Pahar (Navgeet)
Buddhinath Mishra
7 verses · ~14 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

4 verses · ~1 min
आँख भर देखा कहाँ, आँख भर आई।
अटकी ही रही दीठ वह हिमगिरी-भाल-पीठ मेरे ही आँसू के झीने पट ओट छिपी, देखता रहा बेबस, दी नहीं दिखाई। आँख भर देखा नहीं, आँख भर आई।
पंक्ति-बद्ध देवदारु रोमिल, शलथ, दीर्घ चारु चंदन पर श्यामल कस्तूरी की गन्ध-सी जलदों की छाया हिम शृंगों पर छाई। आँख भर देखा कहाँ, आँख भर आई।
शिखरों के पार शिखर बिंध कर दृग गए बिखर घाटी के प्म्छी-सी गहरे मन में उतरी बदरी-केदारमयी मरकत गहराई। आँख भर देखा कहाँ, आँख भर आई।
इति

Paired Painting
And We Are Laboring
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Aankh Bhar Dekha Kahan carries.