
यूँ चम्पई रंगत प सिंदूरी निखार है
Yun Champayi Rangat Pa Sinduri Nikhar Hai
Amitabh Tripathi ‘Amit’
8 verses · ~16 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Shringara
Ye Baatein Jhoothi Baatein Hain
Ibn-e-Insha4 verses · ~2 min
ये बातें झूठी बातें हैं, ये लोगों ने फैलाई हैं तुम इंशा जी का नाम न लो, क्या इंशा जी सौदाई[1] हैं?
हैं लाखों रोग ज़माने में, क्यों इश्क़ है रुसवा बेचारा हैं और भी वजहें वहशत[2] की, इन्सान को रखतीं दुखियारा हाँ बेकल-बेकल रहता है, हो प्रीत में जिसने दिल हारा पर शाम से लेके सुबह तलक, यूँ कौन फिरे है आवारा ये बातें झूठी बातें हैं, ये लोगों ने फैलाई हैं तुम इंशा जी का नाम न लो, क्या इंशा जी सौदाई हैं?
गर इश्क़ किया है तब क्या है, क्यूँ शाद नहीं आबाद नहीं जो जान लिये बिन टल ना सके, ये ऐसी भी उफ़ताद[3] नहीं ये बात तो तुम भी मानोगे, वो क़ैस नहीं फ़रहाद नहीं क्या हिज्र का दारू मुश्किल है, क्या वस्ल के नुस्ख़े याद नहीं ये बातें झूठी बातें हैं, ये लोगों ने फैलाई हैं तुम इंशा जी का नाम न लो, क्या इंशा जी सौदाई हैं
जो हमसे कहो हम करते हैं, क्या इंशा को समझाना है उस लड़की से भी कह लेंगे, गो अब कुछ और ज़माना है या छोड़ें या तकमील[4] करें, ये इश्क़ है या अफ़साना है ये कैसा गोरख धंधा है, ये कैसा ताना बाना है ये बातें झूठी बातें हैं, ये लोगों ने फैलाई हैं तुम इंशा जी का नाम न लो, क्या इंशा जी सौदाई हैं
इति
The Poet
Ibn-e-Insha
1927 · 1978
Sher Muhammad Khan, immortalized under the pen name Ibn-e-Insha, was a literary wanderer who observed the world with a brilliant mix of deep melancholy and razor sharp wit. Born in 1927 in the Jalandhar district of Punjab, he migrated to Pakistan and became one of the most beloved Urdu poets and travelogue writers of his generation. His most famous ghazal Insha Ji Utho Ab Kooch Karo carries an overwhelming sense of world weariness and final departure, sung beautifully by generations of classical vocalists. Yet, alongside this intense sorrow, he authored travelogues filled with hilarious, biting satire that dissected human follies across the globe. He served in the United Nations, traveling extensively before his premature death in London in 1978. He remains the poet of the restless soul, wrapping profound existential grief inside breathtaking lyrical beauty.

Paired Painting
Gypsies
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Ye Baatein Jhoothi Baatein Hain carries.