№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Radha in the Moonlight

Shringara

कल चौदहवीं की रात थी शब भर रहा चर्चा तेरा

Kal Chaudahvin Ki Raat Thi Shab Bhar Raha Charcha Tera

Ibn-e-Insha
2 min read 10 versesचाँदmoonचेहरा

10 verses · ~2 min

कल चौदहवीं की रात थी शब भर रहा चर्चा तेरा। कुछ ने कहा ये चाँद है कुछ ने कहा चेहरा तेरा।

हम भी वहीं मौजूद थे, हम से भी सब पूछा किए, हम हँस दिए, हम चुप रहे, मंज़ूर था परदा तेरा।

इस शहर में किस से मिलें हम से तो छूटी महिफ़लें, हर शख़्स तेरा नाम ले, हर शख़्स दीवाना तेरा।

कूचे को तेरे छोड़ कर जोगी ही बन जाएँ मगर, जंगल तेरे, पर्वत तेरे, बस्ती तेरी, सहरा तेरा।

तू बेवफ़ा तू मेहरबाँ हम और तुझ से बद-गुमाँ, हम ने तो पूछा था ज़रा ये वक्त क्यूँ ठहरा तेरा।

हम पर ये सख़्ती की नज़र हम हैं फ़क़ीर-ए-रहगुज़र, रस्ता कभी रोका तेरा दामन कभी थामा तेरा।

दो अश्क जाने किस लिए, पलकों पे आ कर टिक गए, अल्ताफ़ की बारिश तेरी अक्राम का दरिया तेरा।

हाँ हाँ, तेरी सूरत हँसी, लेकिन तू ऐसा भी नहीं, इस शख़्स के अश‍आर से, शोहरा हुआ क्या-क्या तेरा।

बेशक, उसी का दोष है, कहता नहीं ख़ामोश है, तू आप कर ऐसी दवा बीमार हो अच्छा तेरा।

बेदर्द, सुननी हो तो चल, कहता है क्या अच्छी ग़ज़ल, आशिक़ तेरा, रुसवा तेरा, शायर तेरा, 'इन्शा' तेरा।

इति

Ibn-e-Insha

The Poet

इब्ने इंशा

Ibn-e-Insha

Radha in the Moonlight

Paired Painting

Radha in the Moonlight

In this evocative masterpiece, Raja Ravi Varma captures the poignant beauty of Radha, a figure of eternal longing in Indian consciousness. Bathed in the ethereal, silvery glow of the moon, she sits in serene contemplation, reflecting the quiet melancholy of a lover waiting in the stillness of the night. Varma, with his signature blend of European academic realism and Indian sensibility, imbues the scene with a profound stillness, where the landscape mirrors the internal emotional landscape of the subject. The play of light upon the water and her delicate features speaks to the deep reverence the artist held for the archetypal feminine divine. It is not merely a portrait, but a meditative space that invites the viewer to share in the silent communion between the soul and the infinite.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Kal Chaudahvin Ki Raat Thi Shab Bhar Raha Charcha Tera carries.