Canvas
Saint Kabir with a Disciple

ShantaAdvanced

जोग बिजोग की बातें झूठी सब जी का बहलाना हो

Jog Bijog Ki Baatein Jhoothi Sab Ji Ka Bahalana Ho

Ibn-e-Insha
1 min read 7 versesLamp

7 verses · ~1 min

जोग बिजोग की बातें झूठी सब जी का बहलाना हो| फिर भी हम से जाते जाते एक ग़ज़ल सुन जाना हो|

सारी दुनिया अक्ल की बैरी कौन यहां पर सयाना हो, नाहक़ नाम धरें सब हम को दीवाना दीवाना हो|

तुम ने तो इक रीत बना ली सुन लेना शर्माना हो, सब का एक न एक ठिकाना अपना कौन ठिकाना हो|

नगरी नगरी लाखों द्वारे हर द्वारे पर लाख सुखी, लेकिन जब हम भूल चुके हैं दामन का फैलाना हो|

तेरे ये क्या जी में आई खींच लिये शर्मा कर होंठ, हम को ज़हर पिलाने वाली अमृत भी पिलवाना हो|

हम भी झूठे तुम भी झूठे एक इसी का सच्चा नाम, जिस से दीपक जलना सीखा परवाना मर जाना हो|

सीधे मन को आन दबोचे मीठी बातें सुन्दर लोग, 'मीर', 'नज़ीर', 'कबीर', और 'इन्शा' सब का एक घराना हो|

इति

Ibn-e-Insha

The Poet

इब्ने इंशा

Ibn-e-Insha

Saint Kabir with a Disciple

Paired Painting

Saint Kabir with a Disciple

This profound portrait captures the weaver poet and mystic Kabir in quiet communion with a devoted disciple. Kabir sits with grounded dignity, holding a tool of his humble trade while his companion kneels in respectful listening, absorbing the timeless wisdom of a master who bridged Hindu and Islamic spiritualities through radical devotion. The delicate rendering reflects the refined sensibilities of the Mughal atelier, where court painters occasionally turned their gaze toward the revered saints and mendicants of Hindustan, honoring their spiritual wealth far above worldly crowns.

Open the viewer →