Canvas
A Vegetable Vendor

ShringaraAdvanced

जल्वा-नुमाई बेपरवाई हाँ यही रीत जहाँ की है

Jalwa-Numai Beparwai Haan Yahi Reet Jahan Ki Hai

Ibn-e-Insha
2 min read 8 versesBeautyMarket

8 verses · ~2 min

जल्वा-नुमाई बेपरवाई हाँ यही रीत जहाँ की है कब कोई लड़की मन का दरीचा खोल के बाहर झाँकी है

आज मगर इक नार को देखा जाने ये नार कहाँ की है मिस्र की मूरत चीन की गुड़िया देवी हिन्दोस्ताँ की है

मुख पर रूप से धूप का आलम बाल अँधेरी शब की मिसाल आँख नशीली बात रसीली चाल बना की बाँकी है

‘इंशा’ जी उसे रोक के पूछें तुम को तो मुफ़्त मिला है हुस्न किस लिए फिर बाज़ार-ए-वफ़ा में तुम ने ये जिंस गिराँ की है

एक ज़रा सा गोशा दे दो अपने पास जहाँ से दूर इस बस्ती में हम लोगों को हाजत एक मकाँ की है

अहल-ए-ख़िरद तादीब की ख़ातिर पाथर ले ले आ पहुँचे जब कभी हम ने शहर-ए-ग़ज़ल में दिल की बात बयाँ की है

मुल्कों मुल्कों शहरों शहरों जोगी बन कर घूमा कौन क़र्या-ब-क़र्या सहरा-ब-सहरा ख़ाक ये किस ने फाँकी है

हम से जिस के तौर हों बाबा देखोगे दो एक ही और कहने को तो शहर कराची बस्ती दिल ज़दगाँ की है

इति

Ibn-e-Insha

The Poet

इब्ने इंशा

Ibn-e-Insha

A Vegetable Vendor

Paired Painting

A Vegetable Vendor

Painted in 1897 by C. Raja Raja Varma, the talented younger brother and constant artistic companion of Raja Ravi Varma, this masterwork captures the gentle beauty of everyday Indian life. While his elder brother was renowned for sweeping mythological epics, C. Raja Raja Varma brought a sensitive eye to genre subjects and quiet realistic moments. Here, a young South Indian woman stands behind a rustic table laden with humble garden produce, including pumpkins, gourds, brinjal, and okra. Her composed pose and luminous gaze imbue her routine labor with profound dignity, revealing the artistic reverence and emotional depth that defined the Travancore school of academic realism.

Open the viewer →