№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Urvashi Abandons Pururavas

Shringara

जब दहर के ग़म से अमाँ न मिली हम लोगों ने इश्क़ ईजाद किया

Jab Dahar Ke Gham Se Aman Na Mili Hum Logon Ne Ishq Eejad Kiya

Ibn-e-Insha
1 min read 5 versesइश्क़loveग़म

5 verses · ~1 min

जब दहर के ग़म से अमाँ न मिली हम लोगों ने इश्क़ ईजाद किया कभी शहर-ए-बुताँ में ख़राब फिरे कभी दश्त-ए-जुनूँ आबाद किया

कभी बस्तियाँ बन कभी कोह-ओ-दमन रहा कितने दिनों यही जी का चलन जहाँ हुस्न मिला वहाँ बैठ रहे जहाँ प्यार मिला वहाँ साद किया

शब-ए-माह में जब भी दर्द उठा कभी बैत कहे लिखी चाँद नगर कभी कोह से जा सर फोड़ मरे कभी क़ैस को जा उस्ताद किया

यही इश्क़ बिल-आख़िर रोग बना कि है चाह के साथ बजोग बना जिसे बनना था ऐश वो सोग बना बड़ा मन के नगर में फ़साद किया

अब क़ुर्बत-ओ-सोहबत-ए-यार कहाँ लब ओ आरिज़ ओ ज़ुल्फ़ ओ कनार कहाँ अब अपना भी ‘मीर’ सा आलम है टुक देख लिया जी शाद किया

इति

Ibn-e-Insha

The Poet

इब्ने इंशा

Ibn-e-Insha

Urvashi Abandons Pururavas

Paired Painting

Urvashi Abandons Pururavas

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Jab Dahar Ke Gham Se Aman Na Mili Hum Logon Ne Ishq Eejad Kiya carries.