
ShringaraAdvanced
ग़ज़ब है सुरमः देकर आज वह बाहर निकलते हैं
Gazab Hai Surmah Dekar Aaj Vah Bahar Nikalte Hain
Bharatendu Harishchandra8 verses · ~1 min
ग़ज़ब है सुरमः देकर आज वह बाहर निकलते हैं । अभी से कुछ दिल मुज़्तर[1] पर अपने तीर चलते हैं ।
ज़रा देखो तो ऐ अहले सखुन[2] ज़ोरे सनाअत[3] को । नई बंदिश है मजमूँ नूर के साँचें में ढलते हैं ।
बुरा हो इश्क का यह हाल है अब तेरी फ़ुर्कत[4] में । कि चश्मे खूँ चकाँ[5] से लख़्ते[6] दिल पैहम[7] निकलते हैं ।
हिला देंगे अभी हे संगे दिल तेरे कलेजे को । हमारी आहे आतिश-बार[8] से पत्थर पिघलते हैं ।
तेरा उभरा हुआ सीना जो हमको याद आता है । तो ऐ रश्के परी पहरों कफ़े[9] अफ़सोस मलते हैं ।
किसी पहलू नहीं चैन आता है उश्शाक[10] को तेरे । तड़फते हैं फ़ुगाँ[11] करते हैं औ करवट बदलते हैं ।
'रसा' हाजत[12] नहीं कुछ रौशनी की कुंजे मर्कद[13] में । बजाये शमा याँ दागे जिगर हर वक़्त जलते हैं ।
शब्दार्थ:
इति

Paired Painting
The Court Dancer
Archibald Herman Müller was one of the finest exponents of academic realism in early twentieth century India. Born in Cochin to a German father and an Indian mother, Müller combined meticulous European classical technique with a deep, passionate affection for Indian romanticism and history. In this luminous court scene, he brings to life the sensual elegance of a princely durbar. A dancer bends back in mid motion, her movements echoing the classical poetry of devotion and beauty. The surrounding court figures, bathed in luminous ambient light, create a layered symphony of human expression, from quiet admiration to rhythmic accompaniment. Müller's ability to render delicate fabrics, glinting gold jewelry, and expansive architectural perspective makes this work a triumphant celebration of Indian classical performance arts.
Open the viewer →


