№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Sita Bhumipravesh

Karuna

आ गई सर पर कज़ा लो सारा सामाँ रह गया

Aa Gayi Sar Par Qaza Lo Sara Saman Rah Gaya

Bharatendu Harishchandra
2 min read 8 versesमृत्युdeathनश्वरता

8 verses · ~2 min

आ गई सर पर क़ज़ा[1] लो सारा सामाँ रह गया । ऐ फ़लक क्या-क्या हमारे दिल में अरमाँ[2] रह गया ।

बाग़बाँ है चार दिन की बाग़े आलम में बहार । फूल सब मुरझा गए खाली बियाबाँ रह गया ।

इतना एहसाँ और कर लिल्लाह[3] ऐ दस्ते जनूँ[4] । बाक़ी गर्दन में फ़कत तारे गिरेबाँ[5] रह गया ।

याद आई जब तुम्हारे रूप रौशन की चमक । मैं सरासर सूरते आईना हैराँ रह गया ।

ले चले दो फूल भी इस बाग़े आलम से न हम । वक़्त रेहलत[6] हैफ़[7] है खाली हि दामाँ रह गया ।

मर गए हम पर न आए तुम ख़बर को ऐ सनम । हौसला सब दिल का दिल ही में मेरी जाँ रह गया ।

नातवानी[8] ने दिखाया ज़ोर अपना ऐ 'रसा' । सूरते नक्शे क़दम मैं बस नुमायाँ[9] रह गया ।

शब्दार्थ:

इति

Bharatendu Harishchandra

The Poet

भारतेंदु हरिश्चंद्र

Bharatendu Harishchandra

Sita Bhumipravesh

Paired Painting

Sita Bhumipravesh

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Aa Gayi Sar Par Qaza Lo Sara Saman Rah Gaya carries.