
व्यंग्य कोई कांटा नहीं
Vyangya Koi Kanta Nahi
Gopal Prasad Vyas
5 verses · ~26 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

4 verses · ~3 min
आँसू नीम चढ़े खून पड़ा काला! कानों में लाख जड़ी जीभ पर छाला! और तुम कहते हो, हंसो! सड़ी हुई सभ्यता पर फब्तियां कसो! कागज की व्यवस्था चर गई, स्याही सफेद को काला करते-करते गुजर गई! चश्मे ने कर दिया देखना बंद, और कलम! अपनी मौत खुद मर गई और तुम कहते हो लिखो? समाज में बुद्धिजीवी तो दिखो! छिलके-पर-छिलके पर्त-पर-पर्त, काई और कीचड़ गर्त-ही-गर्त और तुम कहते हो उठो और चलो! बहारों का मौसम है मचलो, उछलो!
बोए गुलाब, उग आए कांटे! सांपों और बिच्छुओं ने दंश-डंक बांटे, नागफनी हंसी, तुलसी मुरझाई! खंडित किनारों पर लहरों की चोटें,
और तुम कहते हो नाचो, युग की रामायण का सुंदरकांड बांचो! कुंभकरणी दोपहरी, मंदोदरी सांझ, रात शूर्पणखा-सी बेहया, बांझ, मेघनाद छाया है दसों दिशा क्रुद्ध! चाह रहीं बीस भुजा तापस से युद्ध, और तुम कहते हो
सृजन को संवारो! कंटकित करीलों की आरती उतारो! प्रतिभा के पंखों पर सुविधा के पत्थर! कमलों पर जा बैठे नाली के मच्छर! गमलों में खिलते हैं कागज के फूल! चप्पल पर पालिश है, टोपी पर धूल! और तुम कहते हो आंसू मत बोओ! सुमनों को छेद-छेद माला पिरोओ! दफ्तर में खटमल की वंश-बेल फैली कुर्सी पर बैठ गई चुपके से थैली! बोतल से बहती है गंगा की धारा, मंझधार सूख गई, डूबता किनारा! द्रौपदी को जुए में धर्मराज हारा! अर्जुन से गांडीव कर गया किनारा! और तुम कहते हो छोड़ दो निराशा? होने दो होता है जो भी तमाशा?
इति

Paired Painting
The Pandavas at the Gaming Table
This profound work captures a pivotal and tragic moment from the Mahabharata, where the five Pandava brothers are drawn into a fateful game of dice. The artist evokes a masterly sense of drama, utilizing a chiaroscuro technique reminiscent of the Italian Baroque, which bathes the tension of the scene in a solemn, flickering light. One can almost feel the heavy silence and the crushing weight of destiny hanging over the brothers as they sit in their opulent, draped chamber. The figures are rendered with an anatomical precision that highlights both their heroic stature and their profound vulnerability in the face of impending calamity. It is a masterful interpretation of a timeless epic, bridging the gap between ancient Indian philosophy and the emotional intensity of European classical painting.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Boe Gulab carries.