
6 verses · ~3 min
भाभीजी, नमस्ते!' 'आओ लाला, बैठो!' बोलीं भाभी हंसते-हंसते। 'भाभी, भय्या कहाँ गए हैं?' 'टेढ़े-मेढ़े रस्ते!' 'तभी तुम्हारे मुरझाए हैं भाभीजी, गुलदस्ते!' 'अक्सर संध्या को पुरुषों के सिर पर सींग उकसते!' 'रस्सी तुड़ा भाग ही जाते, हारी कसते-कसते!' 'लेकिन सधे कबूतर भाभी, नहीं कहीं भी फंसते! अपनी छतरी पर ही जमते, ज्यों अक्षर पर मस्ते!' 'भाभीजी, नमस्ते!'
चला सिलसिला रस का! 'बैठो, अभी बना लाती हूँ लाला, शर्बत खस का।' 'भाभी, शर्बत नहीं चाहिए, है बातों का चसका।' 'लेकिन तुमसे मगज मारना देवर, किसके बस का?' भाभी का यह वाक्य हमारे दिल में सिल-सा कसका। तभी लगाया भाभीजी ने हौले से यूँ मसका- 'ओहो, शर्बत नहीं चलेगा? वाह, तुम्हारा ठसका!' 'कलुआ रे, रसगुल्ले ले आ! ये ले पत्ता दस का!' चला सिलसिला रस का।
भाभी जी का लटका! कलुआ लेकर नोट न जाने कौन गली में भटका? बार-बार अब हम लेते थे दरवाजे पर खटका। बतरस-लोभी चित्त हमारा, रसगुल्लों में अटका। कुरता छू भाभी जी बोली, 'खूब सिलाया मटका।' 'लेकिन हम तो देख रहे हैं ब्लाउज नरगिस-कट का।' आँखों-आँखों भाभीजी ने हमको हसंकर हटका। 'ये नरगिस का चक्कर लाला, होता है सकंट का।' भाभी जी का लटका!
'भाभी बड़ी सलौनी। बंगाली में भालो-भालो, पंजाबी में सौनी। ऐसी स्वस्थ, सनेह-चीकनी, ज्यों माखन की लौनी। अतिशय चारु चपल अनियारी, मानो मृग की छौनी। पत्नी ठंडा भात, कि साली भी बेहद मिरचौनी। लेकिन मेरी भाभी जैसे रस की भरी भगौनी। ऐसी मीठी, ऐसी मनहर, ऐसी नौनी-नौनी। घंटाघर पर मिलती जैसे, दही-बड़े की दौनी। भाभी बड़ी सलौनी।
देवर बड़ा रंगीला। कोई मजनूं होगा, लेकिन यह मजनूं का टीला। पैंट पहनता चिपका-चिपका, कोट पहनता ढीला। ऐसी चलता चाल कि जैसे बन्ना हो शर्मीला। वैसे तो यह बड़ा बहादुर, बनता है बमदीला। पर घर में बीवी के डर से रहता पीला-पीला। बाहर से है सूखा-सूखा, अंदर गीला-गीला। मधुबाला को भूल गया अब भाती इसे शकीला। देवर बड़ा रंगीला।
'भाभी मेरे मन की बात सुनो!' 'क्यों सुनूं, महाशय! तुम हो पूरे सनकी!' 'किस सन् की बाबत कहती हो?' वह बोली, 'पचपन की। जब कमीज़ से नाक पोंछते, याद करो बचपन की। टुकुर-टुकुर क्या देख रहे हो?' 'सुंदरता कंकन की।' 'कंकन कुंडल नहीं चीन्हते, कथा याद लछमन की?' बतरस की ग़ज़लों में सहसा आई टेक भजन की। दरवाजे पर भय्या आए हमने पा-लागन की। भाभी मेरे मन की।
इति
The Poet
गोपालप्रसाद व्यास
Gopal Prasad Vyas
1915 · 2005
Gopal Prasad Vyas possessed the rare and difficult gift of using humor to speak profound truths. Born in 1915 near Govardhan in Mathura, his formal education was cut short by his active participation in the Indian independence movement. This early exposure to political struggle shaped his worldview, giving him a deep understanding of human nature and societal contradictions. He became a giant of Hasya Ras, the tradition of humorous and satirical poetry, writing verses that made audiences laugh before forcing them to confront their own hypocrisies. Collections like To Mein Kya Karoon and Ras Rasamrit showcase his ability to dissect social norms with sharp wit and absolute clarity. He was the visionary founder of the Rastriya Kavi Sammelan, an annual gathering at the Red Fort that brought poetry directly to the masses. Honored with the Padma Shri in 1965, Vyas lived until 2005, leaving behind a legacy that proves laughter is one of the most effective instruments of social critique.

Paired Painting
Women at a Marriage Ceremony
In the luminous world of Mahadev Vishwanath Dhurandhar, the everyday rituals of Indian life are elevated to the sublime. This composition brings us into the private, sacred circle of women during a Maharashtrian wedding ceremony. There is a profound sense of sisterhood in their proximity, and the air feels thick with the scent of jasmine and the soft rustle of silk. Dhurandhar does not merely paint a scene: he honors the quiet strength and the elaborate aesthetic traditions of his people. Each fold of a saree and every piece of traditional jewelry is a testament to a cultural identity that remains vibrant. It is a moment of communal joy captured with a reverence that only a true master could achieve, blending academic techniques with a soul that is purely Indian.
Open the viewer →


