
सरकार कहते हैं
Sarkar Kahte Hain
Gopal Prasad Vyas
5 verses · ~21 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Hasya
Eji Kahun Ki Oji Kahun?
Gopal Prasad Vyas11 verses · ~3 min
एजी' कहूँ कि 'ओजी' कहूँ 'सुनोजी' कहूँ कि 'क्योंजी' कहूँ 'अरे ओ' कहूँ कि 'भाई' कहूँ कि सिर्फ भई ही काफी है? अब तुम्हीं कहो, क्या कहूँ? तुम्हारे घर में कैसे रहूँ?
'सरो' कहूँ या 'सरोजिनी' पर नाम न तुम लेने देतीं ! तो 'जग्गो' की जीजी कह दूं? ए 'शीला की संगिनि' बोलो तुम मुरली की महतारी हो, 'बोबो' की बेटी प्यारी हो, तुम 'चंद्रकला की चाची' हो, तुम 'भानामल की बूआ' हो, तुम हो 'गुपाल की बहू' ..........कहो क्या कहूँ? तुम्हारे घर में कैसे रहूँ?
कुछ नए नाम ईज़ाद करूँ, प्राचीन प्रथा बर्बाद करूँ, या रूप, शील, गुण, कर्मों से ही तुम्हें पुकारूँ याद करूँ?
कि 'बुलबुल' कहूँ कि 'मैना' कहूँ, कि मेरी 'सोनचिरय्या' बोलो तो, ये रसमय अपनी चोंच 'कोयलिया' खोलो तो!
तुम संकल-चम्मच बजा-बजाकर अपना काम चला लेतीं। तो मुझको भी क्यों नहीं, कनस्तर टूटा-सा मंगवा देतीं?
या खुद ही किसी रोज देवी के मेले में मैं जाऊँगा, औ' छोटी-सी डुमडुमी एक अच्छी खरीदकर लाऊँगा।
फिर संबोधन की सकल समस्या पल में हल हो जाएगी, जब कभी बुलाना होगा तो डुमडुम डुमडुमी बजाऊँगा।
तुम रूठ गईं, ये ठीक नहीं, तो कहो 'अटकनी' कहूँ? 'मटकनी' कहूँ, 'चटखनी' कहूँ? अब तुम्हीं कहो, क्या कहूँ? तुम्हारे घर में कैसे रहूँ?
मैं 'हनी' कहूँ या 'डियर' कहूँ? या 'डार्ल' पुकारूँ अंग्रेजी? या स्वयं देवता बन जाऊं? औ' तुम्हें पुकारूँ 'देवीजी'? ये देवी नहीं पसंद कि 'मैंने कहा' इसे भी रहने दो। तुम 'मेरी कसम' मान जाओ बस 'कामरेड' ही कहने दो।
ऐ कामरेड, घर गवर्मिंट मेरी स्टालिन, बोलो तो ! मैं चर्चिल कब का खड़ा अरी, फौलादी मुखड़ा खोलो तो?
कि 'बिजली' कहूँ कि 'इंजिन' कहूँ कि मेरी 'बख्तरबंद टैंक गाड़ी'? अब तुम्हीं कहो, क्या कहूँ? तुम्हारे घर में कैसे रहूँ?
इति
The Poet
Gopal Prasad Vyas
1915 · 2005
Gopal Prasad Vyas possessed the rare and difficult gift of using humor to speak profound truths. Born in 1915 near Govardhan in Mathura, his formal education was cut short by his active participation in the Indian independence movement. This early exposure to political struggle shaped his worldview, giving him a deep understanding of human nature and societal contradictions. He became a giant of Hasya Ras, the tradition of humorous and satirical poetry, writing verses that made audiences laugh before forcing them to confront their own hypocrisies. Collections like To Mein Kya Karoon and Ras Rasamrit showcase his ability to dissect social norms with sharp wit and absolute clarity. He was the visionary founder of the Rastriya Kavi Sammelan, an annual gathering at the Red Fort that brought poetry directly to the masses. Honored with the Padma Shri in 1965, Vyas lived until 2005, leaving behind a legacy that proves laughter is one of the most effective instruments of social critique.

Paired Painting
An Interesting Lesson
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Eji Kahun Ki Oji Kahun? carries.