№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
An Interesting Lesson

Shanta

उन लोगों के बारे में जिन्हें मैं नहीं जानता

Un Logon Ke Bare Mein Jinhe Main Nahi Janta

Geet Chaturvedi
2 min read 3 versesअजनबीstrangersनींद

3 verses · ~2 min

मैं जागता हूँ देर तक कई बार सुबह तक कमरे में करता हूं चहलक़दमी फ़र्श पर होती है धप्-धप् की ध्वनि जो नीचे के फ्लैट में गूँजती है कोई सुनता है और उसकी लय पर सोता है मेरी जाग से किसी को मिलती है सुकून की नींद

मैं नहीं जानता उसके भय, विश्वास और अंधकार को उसकी तड़प और कोशिशों को उसकी खाँसी से मेरे भीतर काँपता है कोई ढाँचा उसकी करवट से डोलता है मेरा जड़त्व

कुछ चीज़ों को रोका नहीं जा सकता जैसे कुछ शब्दों, पंक्तियों, विचारों और रंगों को किसी हँसी किसी रुलाहट प्यार और ग़ुस्से के पृथक क्षणों को उन लोगों को भी जिनके बारे में हम ख़ास नहीं जानते उन्हें जानने की कोशिश में जाने हुए लोगों के और क़रीब आ जाते हैं आसपास उनके जैसा खोजते हैं कुछ और एक विनम्र भ्रांति सींचते हैं उन्हें जान चुकने की

इति

Geet Chaturvedi

The Poet

गीत चतुर्वेदी

Geet Chaturvedi

An Interesting Lesson

Paired Painting

An Interesting Lesson

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Un Logon Ke Bare Mein Jinhe Main Nahi Janta carries.