№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
A Pathare Prabhu Wedding Ceremony

Hasya

तस्वीर में आमिर ख़ान के साथ मेरा एक रिश्तेदार

Tasveer Mein Aamir Khan Ke Sath Mera Ek Rishtedar

Geet Chaturvedi
3 min read 5 versesआमिर ख़ानaamir khanतस्वीर

5 verses · ~3 min

बहुत ख़ुश लगा पड़ा था और यहाँ-वहाँ देखते थोड़ा गर्व भी अग़ल-बग़ल बैठे थे जो थोड़ा-थोड़ा कनखियों से झाँक लेते तो सामने वाला पूरा का पूरा झुक पड़ा था और वह भी छिपाने का छद्मप्रयास कर रहा था जभी मैंने पूछा उस आदमी ने एक बार भी ना नहीं किया तुम बता रहे हो जितनी आसानी से वह आ गया था तुम्हारे पास वह पूरा मुँह खोलकर बोला हाँ और जितनी बातें वह बता चुका था फिर-फिर बताने लगा

कैसा लगा तुम्‍हें उस वक़्त क्या तुम्हारे लिए घड़ी बंद हो गई थी उसने बताया मैंने उसे बहुत नज़दीक से देखा और अनमनी नींद के सपने की तरह छुआ उसकी हथेलियों से पसीना रिसता है हमेशा मुस्कुराता है और ऑटोग्राफ़ बुक्स का सम्मान करता है मेरे रिश्तेदार के कंधे पर हाथ रखे आमिर ख़ान शांत था मेरे रिश्तेदार की ख़ुशी चार बाई छह के फोटो से छलक रही थी वहाँ एक फ़ोटोग्राफ़र था जो तुरंत फ़ोटो निकालकर दे रहा था

मुझसे पहले कइयों ने खिंचवाया था मुझसे मिलते समय वह बिल्‍कुल घर का लगा वह ईसा नहीं था पर उसके भीतर एक ईसा था सही है जब भी जाऊँगा उसके पास वह नहीं पहचानेगा मुझे कुत्ते उसके दरवाज़े पर हुल्लड़ करेंगे यह तस्वीर दिखाने के बावजूद मुझे घर में नहीं घुसने देंगे पर यही क्या कम है कि उसने तस्वीर खिंचवाई मेरे साथ मेरा वह रिश्तेदार अपना स्टेशन आने के बाद लोकल से उतर गया तो जाते-जाते अपनी प्रसन्नता फिर बाँच गया वह

तस्वीर के साथ क़ीमती ख़ुशियाँ लाया है जिनकी छाँह में चांदी की पट्टी पर नाचेगा लोकल के धक्कों में लय ढूंढेगा कुछ दिनों तक सिर्फ़ एक पल में जिएगा

(१९९८)

इति

Geet Chaturvedi

The Poet

गीत चतुर्वेदी

Geet Chaturvedi

A Pathare Prabhu Wedding Ceremony

Paired Painting

A Pathare Prabhu Wedding Ceremony

In this magnificent watercolour, Mahadev Vishwanath Dhurandhar provides a rare and deeply personal glimpse into the traditions of his own Pathare Prabhu community. Created in 1944, the very year of the artist's passing, the painting serves as a final, loving tribute to the cultural fabric of old Bombay. Dhurandhar was a master of the Academic Realism taught at the Sir J.J. School of Art, yet here he transcends mere technical precision to capture the lived emotion of a wedding. Every figure is rendered with individual dignity, from the elders in their traditional red turbans to the women draped in lustrous silk sarees, each detail reflecting the unique social standing and heritage of the community. It is an invitation to witness a sacred transition, recorded by a man who understood these rituals not just as a painter, but as a devoted member of the family gathered there.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Tasveer Mein Aamir Khan Ke Sath Mera Ek Rishtedar carries.