
6 verses · ~2 min
एक समय की बात है । एक बीज था । उसके पास एक धरती थी । दोनों प्रेम करते थे । बीज, धरती की गोद में लोट-पोट होता,हमेशा वहीं बने रहना चाहता । धरती उसे बांहों में बांधकर रखती थी और बार-बार उससे उग जाने को कहती । बीज अनमना था । धरती आवेग में थी । एक दिन बरसात हो गई और बीज अपने उगने को स्थगित नहीं कर पाया । अनमना उगा और एक दिन उगने में रम गया । अन्यमनस्कता भी रमणीय होती है । ख़ूब उगा और बहुत ऊँचा पहुँच गया। धरती उगती नहीं, फैलती है । पेड़ कितना भी फैल जाए, उसकी उगन उसकी पहचान होती है ।
दोनों बहुत दूर हो गए । कहने को तो जड़ें धरती में रहीं, लेकिन जड़ को किसने पेड़ माना है आज तक? पेड़ तो वह है जो धरती से दूर हुआ । उससे चिपका रहता, तो घास होता ।
पेड़ वापस एक बीज बनना चाहता है । धरती अपना आशीष वापस लेना चाहती है। पेड़ को दुख है कि अब वह वापस कभी वही एक बीज नहीं बन पाएगा । हाँ,हज़ारों बीजों में बदल जाएगा। धरती ठीक उसी बीज का स्पर्श कभी नहीं पा सकेगी। पेड़ उसके लिए महज़ एक परछाईं होगा ।
जीवन में हर चीज़ का विलोम नहीं होता । रात एक अँधेरा दिन नहीं होती, और दिन एक उजली रात नहीं होता । चाँद एक ठँडा सूरज नहीं, और सूरज एक गरम चाँद नहीं है । धरती और आसमान कहीं नहीं मिलते, कहीं भी नहीं ।
मैं पेड़ के बहुत क़रीब जाता हूँ और उससे कहता हूँ, सुनो, तुम अब भी एक बीज हो । वही वाला बीज । क़द के मद में मत आना। तुम अभी भी उगे नहीं हो तुम सिर्फ़ धरती की कल्पना हो
सारे पेड़ कल्पना में उगते हैं । स्मृति में वे हमेशा बीज होते हैं
इति
The Poet
गीत चतुर्वेदी
Geet Chaturvedi
1977 · 2010
Geet Chaturvedi is widely regarded as one of the most brilliant and aesthetically ambitious voices of twenty first century Hindi literature. Born in 1977 in Mumbai and spending much of his creative life in Bhopal, he moves fluidly across poetry, fiction, and profound critical essays. His writing addresses the intense urban isolation, existential anxieties, and fragmented memories of the modern individual. Chaturvedi writes with a deeply cinematic and visual vocabulary. His celebrated poetry collections like Aalaap Mein Girah and Minimum Main capture the profound melancholies of contemporary life without ever losing their lyrical beauty. Awarded the prestigious Bharat Bhushan Agarwal Award, his work has been translated into numerous international languages, proving the global resonance of his themes. He demands complete intellectual engagement from his readers. He represents a generation of writers who confidently place Hindi literature in direct conversation with global literary movements while remaining firmly rooted in Indian realities.

Paired Painting
Shakuntala Writing a Love Letter
This profound work captures a moment of exquisite vulnerability from the Mahabharata, illustrating Shakuntala deeply immersed in the delicate act of composing a love letter to King Dushyanta. Raja Ravi Varma masterfully juxtaposes the quiet solitude of the forest with the internal turbulence of young love, depicting the heroine surrounded by her companions and a gentle deer. The scene pulsates with the vitality of the natural world, while the soft light filters through the trees to illuminate the contemplative expression of a soul lost in longing. It is a testament to the artist's devotion to Indian epic literature, inviting us to witness the human heart suspended in time before the complexities of fate intervene.
Open the viewer →


