
मिट्टी
Mitti
Naresh Saxena
3 verses · ~11 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

2 verses · ~1 min
यह नीम का पौधा है जिसे झुक कर और झुक कर देखो तो नीम का पेड़ लगेगा और झुको, थोड़ा और मिट्टी की देह बन जाओ तुम इसकी छाँह महसूस कर सकोगे
इसे एक छोटी बच्ची ने पानी दे-देकर सींचा है इसकी हरी पत्तियों में वह कड़ुआहट है जो ज़ुबान को मीठे का महत्त्व समझाती है जिन लोगों को ऊँचाई से डर लगता है वे आएँ और इसकी लघुता से साहस पाएँ
इति

Paired Painting
Study of a Banyan Tree
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Neem Ka Paudha carries.