
ShantaAdvanced
मालिक को ख़ुश करने के लिए किसी भी सीमा तक जाने वाला मानवीय दिमाग़ और...
Malik Ko Khush Karne Ke Liye Kisi Bhi Seema Tak Jane Wala Manaviya Dimag Aur...
Geet Chaturvedi5 verses · ~2 min
राजकुमारी महल के बाग़ में विचर रही थीं कि एक काँटे ने उनके पैरों के साथ गुस्ताख़ी की और बजाय उसे दंडित करने के, राजकुमारी बहुत रोईं और बहुत छटपटाईं। और बड़े जतन से उन्हें पालने वाले राजा पिता तड़पकर रह गए और महल के गलियारों और बार्जों में खड़े हो, धीरे-धीरे बड़ी हो रही राजकुमारी के पैरों से किसी तरह काँटा निकलवाया।
और हुक्मनामा जारी करवाया कि राज्य में काँटों की गुस्ताख़ी हद से ज़्यादा हो गई है और उन्हें समाप्त करने की मुहिम शुरू कर दी जाए। पर योजनाओं के असफल रहने और मुहिमों के बाँझ रह जाने की शुरुआत के रूप में ढाक बचा और ढाक के तीन पात बचे।
तो राजा ने आदेश दिया कि सारे राज्य की सड़कों और महल के पूरे हिस्से की ज़मीन पर फूलों की चादर बिछा दी जाए। पर चूँकि फूल बहुत जल्दी मुरझा जाते हैं, सो यह संभव न हुआ। तो राजा ने अपने एक भरोसेमंद मंत्री को इसका इलाज निकालने की ज़िम्मेवारी दी।
तो उस मंत्री ने बजाय सारी ज़मीन पर फूल बिछाने के, राजकुमारी के पैरों पर ध्यान जमाया और नर्म कपड़े की कई तहों को चिपकाकर मोटी-सी कोई चीज़ बनाई और राजकुमारी को पहना दी, जिसके पार काँटा क्या, काँटे का बाप भी नहीं पहुँच सकता था। और इस तरह एक आदिम जूते का निर्माण हुआ।
हालाँकि जूतेनुमा एक चीज़ बनाने वाले, उस मंत्री-क़िस्म के मानव ने, राजकुमारी-क़िस्म की किसी महिला के पैरों को काँटों से बचाने के लिए इलाज ढूँढ़ने से पहले ख़ुद भी कई बार काँटों को भुगता था और दूसरे तमाम लोगों के भी काँटा चुभते देखा था, पर नौकर की जमात का वह व्यक्ति मात्र स्वामीभक्ति के पारितोषिक के लिए ही जूता बना पाया।
इति
The Poet
गीत चतुर्वेदी
Geet Chaturvedi
1977 · 2010
Geet Chaturvedi is widely regarded as one of the most brilliant and aesthetically ambitious voices of twenty first century Hindi literature. Born in 1977 in Mumbai and spending much of his creative life in Bhopal, he moves fluidly across poetry, fiction, and profound critical essays. His writing addresses the intense urban isolation, existential anxieties, and fragmented memories of the modern individual. Chaturvedi writes with a deeply cinematic and visual vocabulary. His celebrated poetry collections like Aalaap Mein Girah and Minimum Main capture the profound melancholies of contemporary life without ever losing their lyrical beauty. Awarded the prestigious Bharat Bhushan Agarwal Award, his work has been translated into numerous international languages, proving the global resonance of his themes. He demands complete intellectual engagement from his readers. He represents a generation of writers who confidently place Hindi literature in direct conversation with global literary movements while remaining firmly rooted in Indian realities.

Paired Painting
Shantanu Meets Goddess Ganga
This evocative illustration captures a moment of sublime wonder from the epic Mahabharata. King Shantanu, wandering near the banks of the sacred river, encounters the celestial Ganga who has manifested in human form. Warwick Goble treats the scene with a dreamlike reverence, focusing on the ethereal glow surrounding the Goddess, which contrasts beautifully with the dense, shadowed foliage of the riverbank. It is a work of delicate fantasy that honors the mythic weight of the encounter, where the mortal king stands humbled before the divine presence of the river mother.
Open the viewer →


