№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Ekalavya Practicing Before the Statue of Dronacharya

Karuna

जीसस की कीलें

Jesus Ki Keelen

Geet Chaturvedi
3 min read 12 versesपीड़ाpainस्मृति

12 verses · ~3 min

तुम्हारी तीसरी आंख की बरौनी टूटकर तुम्हारी तीसरी आंख के पानी में तैर रही है

स्याही से दीर्घजीवी होते हैं उकेरकर लिखे गए शब्द आत्मा की भुजा पर बना गोदना तुम्हारा आकार है पेड़ पर उगे पत्ते चिडिय़ा के गीत हैं

इन दिनों कोई चिडिय़ा तुम्हारे पेड़ पर नहीं बैठती और मैंने भी तुम्हें ख़त लिखना बंद कर दिया है

तुमसे दूरी तुमसे मोह है मोहित मैं प्रागैतिहास में रहता हूं अकेला लेटा संकरी एक गुफा में उंगलियों से खुरचकर भित्तिचित्र बनाता हूं

पुरातत्व की शौक़ीन तुम अपनी लाइब्रेरी में जिस खुरच को सराहती हो उसमें मेरे घिसे हुए नाख़ूनों का बुरादा भी है

लोकल ट्रेन की चौथी सीट की तरह अंड़सा हुआ हूं तुम्हारी स्मृति में जो बीत गया वह भूत है मेरे सपनों में भूतों का डेरा है

कुछ देर के लिए किसी पुराण में चला जाऊं ले आऊं वह क्षुरप्र बाण जो सौ चंद्रों वाली क्रूरता की ढाल और तुम्हारी उपेक्षा की तलवार सबको एक वार में चीरकर रख दे

मैं भय का आराधक हूं शक्ति भी भय देती है जो जितना शक्तिशाली वह उतना भयभीत है

मुझे चूमो नख से चूमो शिख तक चूमो आदि से चूमो अंत तक चूमो मैं सादि हूं सांत हूं सो अनंत तक नहीं करनी होगी तुम्हें कोशिश इसी देह में कहीं मेरे खुलने की कुंजी है हर अंग चूमो हर कोई चूमो एक सच्चा चुंबन पर्याप्त है मुझे खोल देने के लिए

पर ऐन सही जगह पर सच्चा चुंबन अत्यंत दुर्लभ घटना है

जीसस को चुभी कीलें टीस के पौधों के रूप में उगती हैं

रक्त की धार हरी लताओं की तरह मुझ पर लिपटती ऊपर चढ़ती हैं

इति

Geet Chaturvedi

The Poet

गीत चतुर्वेदी

Geet Chaturvedi

Ekalavya Practicing Before the Statue of Dronacharya

Paired Painting

Ekalavya Practicing Before the Statue of Dronacharya

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Jesus Ki Keelen carries.