№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Rajput Warrior on Horseback

Shanta

बोलने से पहले

Bolne Se Pehle

Geet Chaturvedi
1 min read 5 versesबोलनाspeakingबुद्धिमान

5 verses · ~1 min

बुद्धिमान लोगों की तरह बोलो नहीं तो ऐसा बोलो जिससे आभास हो कि तुम बुद्धिमान हो

बोलने से पहले उन तलवारों के बारे में सोचो जो जीभों को लहर-लहर चिढ़ाती हैं

यह भी सोचो कि कर्णप्रिय सन्नाटे में तुम्हारी ख़राश किसी को बेचैन कर सकती है कई संसारों में सिर्फ़ एक बात से आ जाता है भूडोल

खुलो मत लेकिन खुलकर बोलो अपने बोलों को इस तरह खोलो कि वह उसमें समा जाए वह तुममें समाएगा तो तुम बच जाओगे

बोलने से पहले ख़ूब सोचो फिर भी बोल दिया तो भिड़ जाओ बिंदास तलवारें टूट जाएँगी

इति

Geet Chaturvedi

The Poet

गीत चतुर्वेदी

Geet Chaturvedi

Rajput Warrior on Horseback

Paired Painting

Rajput Warrior on Horseback

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Bolne Se Pehle carries.