№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Elephant Khedda Operation

Hasya

तुलना

Tulna

Dushyant Kumar
1 min read 4 versesव्यंग्यsatireराजनीति

4 verses · ~1 min

गडरिए कितने सुखी हैं ।

न वे ऊँचे दावे करते हैं न उनको ले कर एक दूसरे को कोसते या लड़ते-मरते हैं। जबकि जनता की सेवा करने के भूखे सारे दल भेडियों से टूटते हैं । ऐसी-ऐसी बातें और ऐसे-ऐसे शब्द सामने रखते हैं जैसे कुछ नहीं हुआ है और सब कुछ हो जाएगा ।

जबकि सारे दल पानी की तरह धन बहाते हैं, गडरिए मेंड़ों पर बैठे मुस्कुराते हैं ... भेडों को बाड़े में करने के लिए न सभाएँ आयोजित करते हैं न रैलियाँ, न कंठ खरीदते हैं, न हथेलियाँ, न शीत और ताप से झुलसे चेहरों पर आश्वासनों का सूर्य उगाते हैं, स्वेच्छा से जिधर चाहते हैं, उधर भेड़ों को हाँके लिए जाते हैं ।

गडरिए कितने सुखी हैं ।

इति

Dushyant Kumar

The Poet

दुष्यंत कुमार

Dushyant Kumar

Elephant Khedda Operation

Paired Painting

Elephant Khedda Operation

The canvas captures the dramatic and deeply traditional spectacle of a khedda, a historic method employed in the forested regions of India for capturing wild elephants. Spectators and mahouts gather in tense anticipation along the sturdy wooden palisades, watching the majestic animals enclosed within the stockade. This traditional practice reflects a profound, yet complex, historical relationship between humans and pachyderms in the subcontinent, where mastery over the wilderness was displayed as both a royal duty and a grand colonial spectacle.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Tulna carries.