
टेपा सम्मेलन के लिए ग़ज़ल
Tepa Sammelan Ke Liye Ghazal
Dushyant Kumar
13 verses · ~25 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

14 verses · ~2 min
पाँवों से सिर तक जैसे एक जनून बेतरतीबी से बढ़े हुए नाख़ून
कुछ टेढ़े-मेढ़े बैंगे दाग़िल पाँव जैसे कोई एटम से उजड़ा गाँव
टखने ज्यों मिले हुए रक्खे हों बाँस पिण्डलियाँ कि जैसे हिलती-डुलती काँस
कुछ ऐसे लगते हैं घुटनों के जोड़ जैसे ऊबड़-खाबड़ राहों के मोड़
गट्टों-सी जंघाएँ निष्प्राण मलीन कटि, रीतिकाल की सुधियों से भी क्षीण
छाती के नाम महज़ हड्डी दस-बीस जिस पर गिन-चुन कर बाल खड़े इक्कीस
पुट्ठे हों जैसे सूख गए अमरूद चुकता करते-करते जीवन का सूद
बाँहें ढीली-ढाली ज्यों टूटी डाल अँगुलियाँ जैसे सूखी हुई पुआल
छोटी-सी गरदन रंग बेहद बदरंग हरवक़्त पसीने का बदबू का संग
पिचकी अमियों से गाल लटे से कान आँखें जैसे तरकश के खुट्टल बान
माथे पर चिन्ताओं का एक समूह भौंहों पर बैठी हरदम यम की रूह
तिनकों से उड़ते रहने वाले बाल विद्युत परिचालित मखनातीसी चाल
बैठे तो फिर घण्टों जाते हैं बीत सोचते प्यार की रीत भविष्य अतीत
कितने अजीब हैं इनके भी व्यापार इनसे मिलिए ये हैं दुष्यन्त कुमार ।
इति

Paired Painting
Lady at her Toilet
In this evocative masterpiece, Hemen Mazumdar captures a moment of intimate, quiet beauty. The woman is lost in the delicate ritual of preparing herself, her back turned to the viewer as she observes her reflection. Mazumdar, often called the last romantic, possessed an extraordinary gift for depicting the soft texture of skin and the ethereal drape of fabric under light. This painting breathes with a gentle, hushed atmosphere, inviting us to witness a deeply private gesture that feels both timeless and fragile.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Inse Miliye carries.