№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Krishna Rang Panchmi

Hasya

होली की ठिठोली

Holi Ki Thitholi

Dushyant Kumar
2 min read 13 versesहोलीholiव्यंग्य

13 verses · ~2 min

(ये दोनों ही ग़ज़लें 1975 में ’धर्मयुग’ के होली-अंक में प्रकाशित हुई थीं।)

दुष्यंत कुमार टू धर्मयुग संपादक

पत्थर नहीं हैं आप तो पसीजिए हुज़ूर । संपादकी का हक़ तो अदा कीजिए हुज़ूर ।

अब ज़िंदगी के साथ ज़माना बदल गया, पारिश्रमिक भी थोड़ा बदल दीजिए हुज़ूर ।

कल मयक़दे में चेक दिखाया था आपका, वे हँस के बोले इससे ज़हर पीजिए हुज़ूर ।

शायर को सौ रुपए तो मिलें जब ग़ज़ल छपे, हम ज़िन्दा रहें ऐसी जुगत कीजिए हुज़ूर ।

लो हक़ की बात की तो उखड़ने लगे हैं आप, शी! होंठ सिल के बैठ गए ,लीजिए हुजूर ।

धर्मयुग सम्पादक टू दुष्यंत कुमार (धर्मवीर भारती का उत्तर बक़लम दुष्यंत कुमार)

जब आपका ग़ज़ल में हमें ख़त मिला हुज़ूर । पढ़ते ही यक-ब-यक ये कलेजा हिला हुज़ूर ।

ये "धर्मयुग" हमारा नहीं सबका पत्र है, हम घर के आदमी हैं हमीं से गिला हुज़ूर ।

भोपाल इतना महँगा शहर तो नहीं कोई, महँगी का बाँधते हैं हवा में किला हुज़ूर ।

पारिश्रमिक का क्या है बढ़ा देंगे एक दिन, पर तर्क आपका है बहुत पिलपिला हुज़ूर ।

शायर को भूख ने ही किया है यहाँ अज़ीम, हम तो जमा रहे थे यही सिलसिला हुज़ूर ।

इति

Dushyant Kumar

The Poet

दुष्यंत कुमार

Dushyant Kumar

Krishna Rang Panchmi

Paired Painting

Krishna Rang Panchmi

In this evocative lithograph, the divine play of Lord Krishna is captured during the festive celebration of Rang Panchmi. Vasudeo Pandya masterfully renders the scene within the elegant confines of a palace courtyard, where the air is thick with the spirit of spring and devotion. Krishna, the embodiment of joy, engages with his beloved Gopis, their colorful garments and the gentle sprinkling of colored water reflecting the eternal dance of love known as Rasalila. The artist invites us into a sacred moment of communion, where the spiritual and the earthly blend under the watchful gaze of tradition. It serves as a beautiful testament to the enduring cultural legacy of the early twentieth century, when such prints brought the vibrant stories of Hindu mythology directly into the sanctum of the family home.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Holi Ki Thitholi carries.