№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Forest Fire with Animals and Onlookers

Shanta

घंटियों की आवाज़ कानों तक पहुंचती है

Ghantiyon Ki Awaaz Kaanon Tak Pahunchti Hai

Dushyant Kumar
1 min read 7 versesग़ज़लghazalचेतावनी

7 verses · ~1 min

घंटियों की आवाज़ कानों तक पहुँचती है एक नदी जैसे दहानों तक पहुँचती है

अब इसे क्या नाम दें, ये बेल देखो तो कल उगी थी आज शानों तक पहुँचती है

खिड़कियां, नाचीज़ गलियों से मुख़ातिब है अब लपट शायद मकानों तक पहुँचती है

आशियाने को सजाओ तो समझ लेना, बरक कैसे आशियानों तक पहुँचती है

तुम हमेशा बदहवासी में गुज़रते हो, बात अपनों से बिगानों तक पहुँचती है

सिर्फ़ आंखें ही बची हैं चँद चेहरों में बेज़ुबां सूरत, जुबानों तक पहुँचती है

अब मुअज़न की सदाएं कौन सुनता है चीख़-चिल्लाहट अज़ानों तक पहुँचती है

इति

Dushyant Kumar

The Poet

दुष्यंत कुमार

Dushyant Kumar

Forest Fire with Animals and Onlookers

Paired Painting

Forest Fire with Animals and Onlookers

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Ghantiyon Ki Awaaz Kaanon Tak Pahunchti Hai carries.