№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Tarabai Interceding for Her Husband

Veera

व्यक्तिगत

Vyaktigat

Divik Ramesh
3 min read 9 versesश्रमlaborमहल

9 verses · ~3 min

(एक संवाद ख़ुद से भी)

अगर मान भी लूँ महल है यह तो भी ख़ुद चिना है मैंने इसे।

गवाह है मेरा यह सिर जिसने ढोई हैं ईंटें, ये पाँव धँस रहे हैं जो गारे में ये आँखें तराई की है जिन्होंने रात-दिन ।

समूचा शरीर जो आज दिन नज़र आता है तुम्हें ख़ुद को कुछ आराम पहुँचाता कुछ प्रकोपों से ख़ुद को बचाता इसे देखा नहीं तुमने ईंट पर ईंट संभाल कर रखते, देखा नहीं तुमने ग़लती से

एक भी ईंट टूट जाने पर समूचे शरीर को जड़ से हिलते । यह जो महल नहीं है, मान भी लूँ है तो भी / इसको सींचा है / ख़ुद अपने रक्त से यह वह नहीं है जिसे रक्त किसी और का चढ़ाया गया हो ।

गवाह है मेरा शरीर शरीर की ये तमाम शिराएँ जिनमें कोई बोध नहीं गुनहगारी का ।

पेड़ की उन्मुक्त शाखाओं-सी फैली ये नसें -- सबूत है इनका अपने सामान्य आकार में होना -- न दबी हैं, न फूली हैं । अगर मान भी लूं, महल यही है तो काश सबने

ख़ुद चिने होते अपने-अपने महल, ज़मीन पर टिके अपने पाँवों पर खड़े पूरे शरीर से ख़ुद खड़े किए होते! ख़ुद को आराम पहुँचाना बचाना कुछ प्रकोपों से तब किसी भी उँगली की नोक का निशाना न होता!

काश पाँव सभी के होते टिके ज़मीन पर और ख़ुद या किसी के भी हाथ में कुल्हाड़ी न होती!

इति

Divik Ramesh

The Poet

दिविक रमेश

Divik Ramesh

Tarabai Interceding for Her Husband

Paired Painting

Tarabai Interceding for Her Husband

This profound canvas brings to life a dramatic moment of courage, royal dignity, and emotional intensity from Indian history. Raja Ravi Varma masterfully captures the fierce spirit of a noble woman stepping forward to halt violence, holding up a commanding hand against a raised sword. The atmospheric play of light across the grand palace pillars and the rich textures of traditional garments immerse the viewer deeply into a pivotal narrative of valor and sacrifice. Through his revolutionary synthesis of European oil painting techniques and native Indian storytelling, the artist immortalizes a timeless testament to human resilience and unwavering moral strength.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Vyaktigat carries.