
सबक
Sabak
Divik Ramesh
18 verses · ~46 lines · 3 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

9 verses · ~3 min
पड़ोस में ही रहती हैं सलमा चाची और चाची की जुबान में तीन-तीन सांडनी-सी बेटियाँ।
सलमा चाची हमने तो सुना नहीं -- कभी याद भी करती हों अपने खसम को या मुँहजली सौत को।
पड़ोस में ही रहती हैं सलमा चाची पार्क के उस नुक्कड़ वाली झोंपड़ी में। तीन-तीन बेटियाँ हैं सांड़नी-सी सलमा चाची की छाती पर सलमा चाची ना औलादी नहीं हैं आस-औलाद वालों की दिक्कत जानती हैं।
'सलमा चाची, ओ सलमा चाची! अरी, इस नाड़े को तो संभाल देख तो कैसा टांग बरोबर निकला लटक रहा है। नाड़े को भी क्या जिंदगी समझ लिया है जो यूं इतनी लापरवाही से घिसटने दे रही है जमीन पर।
ठहर तो जनमजले नाड़े के पीछे पड़ा रहता है जब देखो ले ठूंस लिया नाड़ा, अब बोल हरामी।'
'क्या बोलूं चाची तू नहीं समझेगी नाड़ा ही संभाला है न? कौन किसका प्रतीक है नाड़े और जिन्दगी में तू नहीं समझेगी।
खैर, छोड़! और सुना तेरी हुकटी ठंडी तो नहीं पड़ गयी जवानी-सी। अरी, कभी-कभार हमें भी घूंट भर लेन दिया कर।'
'मैं सब समझूं हूं तेरी बात कमबख्त बूढ़ी हो गयी हूं पर तू छेड़ने से बाज नहीं आता।'
'हां चाची, कैसे आऊं बाज तुझे छेड़ने से तुझे छेड़ता हूं तो लगता है कोई न कोई मकसद है अभी जिन्दगी का। पर चाची तू समझे भी तो। इतने रंगों को घोलते-घोलते भी तुझे कभी दीखा है कि जिन्दगी का भी एक रंग होता है। सफेद-स्याह रंग ही तो नहीं होता न जिन्दगी का। इन बुढ़ा गए हाथों से जब तू फटकारती है न रंग चढ़े कपड़ों को तो मुझे भोत-भोत आस बंधती है लगता है तेरे पास भी कोई आवाज है।'
इति

Paired Painting
Woman with Pitchers
B. Prabha remains one of the most poignant chroniclers of the lives of Indian rural women. Her work transcends simple depiction, offering instead a deeply empathetic gaze into the quiet dignity, burdens, and resilience of women who remain largely invisible to the outside world. This painting captures a moment of stillness, where the geometric weight of the terracotta pots balances the elegant, elongated forms of the figures. The artist possessed a rare ability to imbue the simple act of carrying water with the gravity of a spiritual ritual, reminding us that there is profound beauty in the daily labor of those who sustain the lifeblood of rural communities.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Salma Chachi carries.