
ये पंक्तियाँ मेरे निकट
Ye Panktiyan Mere Nikat
Kunwar Narayan
3 verses · ~14 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Hasya
Patni To Nahin Hain Na Hum Aapki
Divik Ramesh8 verses · ~2 min
नहीं लिखा गया तो एक ओर रख दिया कागज बंद कर दिया ढक्कन पेन का और बैठ गया लगभग चुप माथा पकड़ कर।
'रूठ गए क्या?', आवाज आई अदृश्य हिलते हुए एक ओर रखे कागज से, 'हमें भी तो मिलनी चाहिए न कभी छुट्टी। पत्नी तो नहीं हैं न हम आपकी!'
बहुत देर तक सोचता रहा मैं सोचता रहा- पत्नी से क्यों की तुलना कविता ने?
करता रहा देर तक हट हट गर्दन निकाल रहे अपराध बोध को।
खोजता रह गया कितने ही शब्द कुतर्कों के पक्ष में। बचाता रहा विचारों को स्त्री विमर्श से।
पर कहाँ था इतना आसान निकलना कविता की मार से!
रह गया बस दाँत निपोर कर-- कौन समझ पाया है तुम्हें आज तक ठीक से कविता?
'पर समझना तो होगा ही न तुम्हें कवि।' आवाज फिर आई थी और मैं देख रहा था एक ओर पड़ा कागज फिर हिल रहा था।
इति

Paired Painting
Ballad
This evocative piece captures a quiet, soul-stirring moment of musical contemplation. Maria Wiik, a Finnish artist of profound sensitivity, invites us to share in the solitude of a woman finding peace with her guitar. The sunlight filtering through the vines against the weathered wall speaks of a warm, Mediterranean afternoon where time slows down to the pace of a melody. It is a work that transcends mere depiction, offering instead a window into the inner life of the subject, whose humble grace reminds us of the universal language of music and the gentle dignity found in moments of rest.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Patni To Nahin Hain Na Hum Aapki carries.