
समाधि
Samadhi
Geet Chaturvedi
4 verses · ~8 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI
6 verses · ~2 min
नहीं जानते कैसे पर आ जाता है तराशना समय के साथ-साथ होकर शिल्पकार।
दूर-दूर तक नहीं दिखतीं जहां संभावनाएं उन्हीं शिलाओं में कर लिया करते हैं अंकुरित हजारों हजार मूर्तियां जीवन्त।
नहीं जानते कला है या तकाज़ा समय का चाहें तो उभार लिया करते हैं पथराए रिश्तों तक से मनचाही आत्मीय गतिशीलताएं। निकाल लिया करते हैं जैसे सैंकड़ों मीठी नदियां मथकर समुन्द्रों का खारापन।
अब तो खुल गया न रहस्य पूरा। रहो शिला या पत्थर वह दायरा तुम्हारा है मुझे तो तराशना है मानों बुरा या भला।
अब तक जो कहा सिद्धांत कहो व्यवहार में तो किसी का बाप तक नहीं कर सका ऐसा खासकर हम जैसों का। जो खुद ही बना दी गई हो वस्तु तराशने की क्या तराशेगा वह उगा कर भी क्या उगा लेगा वह? देकर भी क्या दे देगा वह? डाला जाता रहेगा वह एक पिट्ठू या पिटी हुई वोट की तरह। और निकलने वाले निकलते रहेंगे राजा-महाराजाओं की तरह। सच कहा तो सुलगने क्यों लगी भाई! मतलब भाई साहब!
देखा, बात अब गद्य हो चली है। लौटता हूं कविता पर। तो कह रहा था सुनना जी ज़रा लगाकर ध्यान- ज़रा गाना सामूहिक गान- देता हूं टेक-- रहो शिला या पत्थर वह दायरा तुम्हारा है हमें तो तराशना है मानो बुरा या भला।
इति
Paired Painting
Varaha
This sacred image depicts the third avatar of Lord Vishnu, Varaha, the divine boar, who emerged from the cosmic waters to rescue the Earth from the depths of the primordial ocean. Raja Ravi Varma, a master of bridging the gap between traditional Indian iconography and Western academic realism, captures the majesty of this cosmic salvation. In this lithograph, we see Varaha standing triumphantly within the churning waves, holding the Earth globe upon his tusk with gentle strength. The figure, bathed in an ethereal green hue, embodies both the ferocity of the wild boar and the supreme tranquility of the divine preserver. Through the mass production of these prints, Ravi Varma democratized access to the divine, allowing millions of households to invite the presence of the gods into their daily lives and personal prayers.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Nahin Janante Kaise carries.