№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Shivaji Maharaj at Agra

Hasya

कुछ काम था क्या आपको

Kuch Kaam Tha Kya Aapko

Divik Ramesh
1 min read 6 versesमनुष्यhumanस्वाभिमान

6 verses · ~1 min

वह कोई दूसरा आदमी था जो कल मिला था आपसे

अरे-अरे! चौंकने से नहीं चलेगा काम विश्वास कीजिए इसके सिवा चारा कोई है भी नहीं आपके पास

था तो मैं ही नहीं-नहीं, नहीं था कोई और मेरा प्रतिरूपी था तो मैं ही यानी मेरी ही आकृति पर था वह कोई दूसरा ही आदमी

कल जो मिला था वह एक ज़रूरतमंद था, घोंचू, घिघयाया उसे चाहिए थी आपकी दया, कृपा आदि-आदि

आज यह जो आपके सामने है उसे तो आप तक की ज़रूरत नहीं है

फिर भी कहिए, कुछ काम था क्या आपको?

इति

Divik Ramesh

The Poet

दिविक रमेश

Divik Ramesh

Shivaji Maharaj at Agra

Paired Painting

Shivaji Maharaj at Agra

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Kuch Kaam Tha Kya Aapko carries.