№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Summer Landscape

Shanta

जीवन

Jeevan

Divik Ramesh
1 min read 7 versesजीवनlifeप्रकृति

7 verses · ~1 min

(एक)

कहाँ है जीवनदायिनी वह कूची चितेरे की

श्लोकों के मौन संगीत में देखो तो लौट रहीं टहनियाँ हरी हरी

लौट रहा काफिला ठूँठों का वृक्षों की राह पर

कहाँ है जीवनदायिनी वह कूची जिसके रंग का चमत्कार है यह जीवन ठूँठों में लौटता

(दो)

वही तना टहनियाँ वही खड़ा भी निकलकर पृथ्वी से ही पर रहा तो ठूँठ ही वृक्ष था जो कभी। बस रंग ही तो नहीं भरा चितेरे ने हरा आकृति और जीवन का रहस्य खुल गया।

इति

Divik Ramesh

The Poet

दिविक रमेश

Divik Ramesh

Summer Landscape

Paired Painting

Summer Landscape

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Jeevan carries.