№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Vyasa Dictating the Mahabharata to Ganesha

Hasya

दाँत

Dant

Divik Ramesh
3 min read 9 versesत्रिलोचनTrilochanकवि

9 verses · ~3 min

(बतर्ज: न हुआ, पर न हुआ मीर का अंदाज नसीब जौक़ यारों ने बहुत जोर ग़ज़ल में मारा)

ख़बर है कि नहीं रहा एक अगला दाँत कवि त्रिलोचन का न हुआ पर न हुआ अफ़सोस मीर का नसीब सामने साक्षात् थे वासुदेव, कि न चल सका ज़ोर, यूँ मारा बहुत था । भाई, बाकी तो सब सलामत हैं, बेकार था, सो गया, अफ़सोस क्या? सुनो, शोभा के लिए अधिक होते हैं ये अगले दाँत, और भाई त्रिलोचन और शोभा! ऊँह! वहाँ दिल्ली का क्या हाल है? सर्दियों में खासी कटखनी होती है सर्दी ।

कहूँ, यूँ तो वार दूँ दुनिया की तमाम शोभा आप पर तो भी लगवा लें तो हर्ज ही क्या है, त्रिलोचन जी!

नकली? जो मिलता है, उँह, यानी वेतन या तो दाँत ही लगवा लूँ या फिर भोजन जुटा लूँ, महीने-भर का।

वेतन! पर आप तो पाते हैं प्रोफेसर का! ऐसा, तो मैं चुप हूँ भाई त्रिलोचन भीख तो नहीं माँगेगा ।

चुप ही रहा । ग़नीमत थी, नहीं मिली थी उपाधि उजबक की ।

क्या सच में शोभा के लिए होता है अगला दाँत, महज और इसीलिए बेकार भी कहा, काटने के भी तो काम आता है त्रिलोचन जी! रहता तो काटने में सुविधा तो रही होती न?

ठीक कहा, त्रिलोचन हँसे — मुस्कराने की शैली में — तुम उजबक हो काटने को चाकू होता है ।

अजीब उजबक था मैं भी त्रिलोचन और काटना! आता काटना तो क्या कटे होते चिरानीपट्टी से क्या कटे होते हर वहाँ से जहाँ-जहाँ से काटा जाता रहा है उन्हें! नहीं जानता त्रिलोचन सहमत होते या नहीं इस बात पर सो सोच कर रहा गया और सपने को सपना समझ कर भूल गया हालाँकि निष्कर्ष मेरे हाथ था — त्रिलोचन और काटना!

इति

Divik Ramesh

The Poet

दिविक रमेश

Divik Ramesh

Vyasa Dictating the Mahabharata to Ganesha

Paired Painting

Vyasa Dictating the Mahabharata to Ganesha

This deeply revered scene captures a pivotal moment in sacred Hindu literature, where the venerable sage Vyasa dictates his monumental epic, the Mahabharata, to Lord Ganesha, the remover of obstacles. According to tradition, Vyasa sought a scribe of unmatched intellect to capture the fast flowing stream of his cosmic poetry, invoking Ganesha with the condition that the deity's pen must never stop moving. In response, Ganesha set the profound counter condition that Vyasa must not pause without understanding every single verse, creating a magnificent intellectual dialogue between human wisdom and divine grace. The artwork immortalizes this spiritual collaboration under the shade of a sacred tree, with Ganesha expertly wielding his broken tusk as a pen to record the eternal narrative.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Dant carries.