
पुत्री से
Putri Se
Pratibha Saxena
7 verses · ~23 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

16 verses · ~4 min
बेटी ब्याही गई है गंगा नहा लिए हैं माता-पिता पिता आश्वस्त हैं स्वर्ग के लिये कमाया हॆ कन्यादान का पुण्य।
और बेटी?
पिता निहार रहे हैं, ललकते से निहार रहे हैं वह कमरा जो बेटी का है कि था निहार रहे हैं वह बिस्तर जो बेटी का है कि था निहार रहे हैं वह कुर्सी, वह मेज़ वह अलमारी जो बंद है पर रखी हैं जिनमें किताबें बेटी की और वह अलमारी भी जो बंद है पर रखे हैं कितने ही पुराने कपड़े बेटी के।
पिता निहार रहे हैं।
ऒर माँ निहार रही है पिता को। जानती है पर टाल रही है नहीं चाहती पूछना कि क्यों निहार रहे हैं पिता ।
कड़ा करना ही होगा जी कहना ही होगा कि अब धीरे धीरे ले जानी चाहियें चीज़ें घर अपने बेटी को कर देना चाहिए कमरा खाली कि काम आ सके ।
पर जानती है माँ कि कहना चाहिए उसे भी धीरे-धीरे पिता को।
टाल रहे हैं पिता भी जानते हुए भी कि कमरा तो करना ही होगा खाली बेटी को पर टाल रहे हैं टाल रहे हैं कुछ ऎसे प्रश्न जो हों भले ही बिन आवाज़ पर उठते होंगे मन में ब्याही बेटियों के।
सोचते हैं कितनी भली होती हैं बेटियाँ कि आँखों तक आए प्रश्नों को खुद ही धो लेती हैं ऒर वे भी असल में टाल रही होती हैं। टाल रही होती हैं इसलिए तो भली भी होती हैं।
सच में तो टाल रहा होता है घर भर ही।
कितने डरे होते हैं सब ऎसे प्रश्नों से भी जिनके यूँ तय होते हैं उत्तर जिन पर प्रश्न भी नहीं करता कोई।
माँ जानती है और पिता भी कि ब्याह के बाद बेटी अब मेहमान होती है अपने ही उस घर में जिसमें पिता,माँ और भाई रहते हैं।
माँ जानती है कि उसी की तरह बेटी भी शुरू-शरू में पालतू गाय-सी जाना चाहेगी अब तक रह चुके अपने कमरे । जानना चाहेगी कहाँ गया उसका बिस्तर। कहाँ गई उसकी जगह ।
घर करते हुए हीले-हवाले समझा देगा धीरे-धीरे कि अब तुम भी मेहमान हो बेटी कि बैठो बैठक में और फिर ज़रूरत हो तो आराम करो किसी के भी कमरे में।
माँ जानती है जानते पिता भी हैं कि भली है बेटी जो नहीं करेगी उजागर और टाल देगी तमाम प्रश्नों को।
पर क्यों सोचते हैं पिता।
इति
The Poet
Divik Ramesh
1946 · 1980s
Divik Ramesh occupies a highly respected position in Hindi literature as a writer who treats both adult and children's poetry with equal intellectual rigor. Born Ramesh Chand Sharma in 1946 in Delhi, he dedicated his career to teaching while simultaneously building a vast and diverse body of literary work. He writes with a profound awareness of social inequalities and the quiet anxieties of modern urban life. His poetry collections, such as Khuli Aankhon Mein Aakash and Raste Ke Beech, are marked by a straightforward honesty that refuses to hide behind complex metaphors. Beyond his poetry for adults, he has made an immense contribution to children's literature, a field often overlooked by serious writers. Recognizing this lifelong dedication, he was awarded the Sahitya Akademi Bal Sahitya Puraskar in 2018. He has also translated extensively, building cultural bridges between Indian and South Korean literature. He is a writer who believes that literature must remain accessible, compassionate, and deeply rooted in human empathy.

Paired Painting
Sakuntala Leaving for King Dushmanta's Palace
This deeply emotional canvas captures a poignant farewell from classical Indian literature, immortalizing the moment when the noble maiden Sakuntala departs from the serene forest hermitage of her foster father Kanva to join her husband King Dushmanta in his royal capital. Raja Ravi Varma masterfully bridges Western academic realism with indigenous narrative traditions, breathing vivid life into ancient Puranic mythology. The atmosphere is heavy with bittersweet emotion as loved ones exchange parting blessings, reflecting the eternal human themes of love, duty, and the transition from youthful innocence to marital responsibility.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Beti Byahi Gayi Hai carries.