
15 verses · ~3 min
जानता मैं भी हूं कि लगभग अदृश्य हो रहा हूँ अदृश्य यूँ कौन नहीं हो रहा
न वह हवा है, न पानी ही न पेड़ों में वह पेड़त्व ही
जगत चाचा की कौन कहे अब तो वे भी जो कभी बेचते थे बिक रहे हैं सौदों से
मैं तो फिर भी लगता है महज अदृश्य हो रहा हूँ आज न तसल्ली में तसल्ली है न दुख में दुख यहाँ तक कि चालाकियाँ भी अब कहाँ रहीं ढँकी-दबी सरेआम नग्न हैं घूम रही हैं बेईमानियाँ पेट फुलाए
चोर चौराहे पर कर रहा है घोषणा कि वह चोर है हत्यारे को अब नहीं रही ज़रूरत छिपने की
ऐसे दृश्यबंधों में सभ्यताओं से दूर किसी कोने में रह रही अछूती जनजाति में बचे बल्कि बचे-खुचे थोड़े लिहाज-सा ग़नीमत है कि मैं महज अदृश्य हो रहा हूँ वह जो एक रिश्ता था है तो अब भी
वह जो एक ताप था है तो अब भी वह जो एक नाप था है तो अब भी यानी और भी बहुत कुछ जो कि था है तो अब भी पर कहाँ-कहाँ
यक़ीन मुझे भी हो रहा है कि हो रहा हूँ अदृश्य एक इबारत की तरह जो चमकती थी कभी कि जो पढ़ी जा सकती थी कभी और समझी भी
पर नही अफ़सोस मुझे तब भी कि हूँ तो हो रहा हूं महज अदृश्य ही
वे रचनाएँ भी तो हैं बाक़ी है जिनका अभी पढ़ा जाना चढ़ा जाना जबान और आँखों पर श्रेष्ठ-जनों की
जब समय में से समय ही किया जा रहा हो अदृश्य तब क्या बिसात है उन पेड़ों की जिन पर पत्ते भी हैं और रंग भी पर वही नहीं है जिसे होना चाहिए था
तब वज़ूद क्या उन नदियों का जिनमें जल भी है और लहरें भी बस वही नहीं है जिसे होना चाहिए था
ग़नीमत है कि अभी है बचा मुझमें बस वही भले ही हो रहा हूं मैं अदृश्य
एक हल्की सी चालाकी सिखा दी गई है मुझे भी एक ग़लत क्रियापद को मैंने भी बना लिया है हथियार रहने को सुरक्षित
ग़नीमत है कि मुझे याद है इबारत कि मैं हो रहा हूँ न कि किया जा रहा हूँ अदृश्य
इति
The Poet
दिविक रमेश
Divik Ramesh
1946 · 1980s
Divik Ramesh occupies a highly respected position in Hindi literature as a writer who treats both adult and children's poetry with equal intellectual rigor. Born Ramesh Chand Sharma in 1946 in Delhi, he dedicated his career to teaching while simultaneously building a vast and diverse body of literary work. He writes with a profound awareness of social inequalities and the quiet anxieties of modern urban life. His poetry collections, such as Khuli Aankhon Mein Aakash and Raste Ke Beech, are marked by a straightforward honesty that refuses to hide behind complex metaphors. Beyond his poetry for adults, he has made an immense contribution to children's literature, a field often overlooked by serious writers. Recognizing this lifelong dedication, he was awarded the Sahitya Akademi Bal Sahitya Puraskar in 2018. He has also translated extensively, building cultural bridges between Indian and South Korean literature. He is a writer who believes that literature must remain accessible, compassionate, and deeply rooted in human empathy.

Paired Painting
Pratima Visarjan
Gaganendranath Tagore possessed a rare gift for capturing the ethereal atmosphere of nocturnal Bengal. In this hauntingly beautiful scene, he depicts the Pratima Visarjan, the final act of the Durga Puja festival where the deity is returned to the waters. The painting breathes with a sense of melancholic devotion, as the golden glow of the idol illuminates the shadowed street, creating a profound contrast against the encroaching darkness of the surrounding architecture. It is a masterful study of light and mood, inviting the viewer to witness the silent, collective reverence of the devotees as they part with the Divine, marking the cycle of creation and dissolution that defines the spiritual life of the region.
Open the viewer →


