
अद्भुत एक अनुपम बाग
Adbhut Ek Anupam Bag
Surdas
1 verse · ~9 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

23 verses · ~7 min
झूमें झर चरण के नीचे मैं उमंग में गाऊँ. तान, तान, फण व्याल! कि तुझ पर मैं बाँसुरी बजाऊँ।
यह बाँसुरी बजी माया के मुकुलित आकुंचन में, यह बाँसुरी बजी अविनाशी के संदेह गहन में अस्तित्वों के अनस्तित्व में,महाशांति के तल में, यह बाँसुरी बजी शून्यासन की समाधि निश्चल में।
कम्पहीन तेरे समुद्र में जीवन-लहर उठाऊँ तान,तान,फण व्याल! कि तुझ पर मैं बाँसुरी बजाऊँ।
अक्षयवट पर बजी बाँसुरी,गगन मगन लहराया दल पर विधि को लिए जलधि में नाभि-कमल उग आया जन्मी नव चेतना, सिहरने लगे तत्व चल-दल से, स्वर का ले अवलम्ब भूमि निकली प्लावन के जल से।
अपने आर्द्र वसन की वसुधा को फिर याद दिलाऊँ. तान, तान, फण व्याल! कि तुझ पर मैं बाँसुरी बजाऊँ।
फूली सृष्टि नाद-बंधन पर, अब तक फूल रही है, वंशी के स्वर के धागे में धरती झूल रही है। आदि-छोर पर जो स्वर फूँका,दौड़ा अंत तलक है, तार-तार में गूँज गीत की,कण-कण-बीच झलक है।
आलापों पर उठा जगत को भर-भर पेंग झूलाऊँ. तान, तान, फण व्याल! कि तुझ पर मैं बाँसुरी बजाऊँ।
जगमग ओस-बिंदु गुंथ जाते सांसो के तारों में, गीत बदल जाते अनजाने मोती के हारों में। जब-जब उठता नाद मेघ,मंडलाकार घिरते हैं, आस-पास वंशी के गीले इंद्रधनुष तिरते है।
बाँधू मेघ कहाँ सुरधनु पर? सुरधनु कहाँ सजाऊँ? तान, तान, फण व्याल! कि तुझ पर मैं बाँसुरी बजाऊँ।
उड़े नाद के जो कण ऊपर वे बन गए सितारे, नीचे जो रह गए, कहीं है फूल, कहीं अंगारे। भीगे अधर कभी वंशी के शीतल गंगा जल से, कभी प्राण तक झुलस उठे हैं इसके हालाहल से।
शीतलता पीकर प्रदाह से कैसे ह्रदय चुराऊँ? तान, तान, फण व्याल! कि तुझ पर मैं बाँसुरी बजाऊँ।
इस वंशी के मधुर तन पर माया डोल चुकी है पटावरण कर दूर भेद अंतर का खोल चुकी है। झूम चुकी है प्रकृति चांदनी में मादक गानों पर, नचा चुका है महानर्तकी को इसकी तानों पर।
विषवर्षी पर अमृतवर्षिणी का जादू आजमाऊँ, तान,तान,फण व्याल! कि तुझ पर मैं बाँसुरी बजाऊँ।
यह बाँसुरी बजी, मधु के सोते फूटे मधुबन में, यह बाँसुरी बजी, हरियाली दौड गई कानन में। यह बाँसुरी बजी, प्रत्यागत हुए विहंग गगन से, यह बाँसुरी बजी, सरका विधु चरने लगा गगन से।
अमृत सरोवर में धो-धो तेरा भी जहर बहाऊँ। तान, तान, फण व्याल! कि तुझ पर मैं बाँसुरी बजाऊँ।
यह बाँसुरी बजी, पनघट पर कालिंदी के तट में, यह बाँसुरी बजी, मुरदों के आसन पर मरघट में। बजी निशा के बीच आलुलायित केशों के तम में, बजी सूर्य के साथ यही बाँसुरी रक्त-कर्दम में।
कालिय दह में मिले हुए विष को पीयूष बनाऊँ. तान,तान,फण व्याल! कि तुझ पर मैं बाँसुरी बजाऊँ।
फूँक-फूँक विष लपट, उगल जितना हों जहर ह्रदय में, वंशी यह निर्गरल बजेगी सदा शांति की लय में। पहचाने किस तरह भला तू निज विष का मतवाला? मैं हूँ साँपों की पीठों पर कुसुम लादने वाला।
विष दह से चल निकल फूल से तेरा अंग सजाऊँ तान,तान,फण व्याल! कि तुझ पर मैं बाँसुरी बजाऊँ।
ओ शंका के व्याल! देख मत मेरे श्याम वदन को, चक्षुःश्रवा! श्रवण कर वंशी के भीतर के स्वर को। जिसने दिया तुझको विष उसने मुझको गान दिया है, ईर्ष्या तुझे, उसी ने मुझको भी अभिमान दिया है।
इस आशीष के लिए भाग्य पर क्यों न अधिक इतराऊँ? तान,तान,फण व्याल! कि तुझ पर मैं बाँसुरी बजाऊँ।
विषधारी! मत डोल, कि मेरा आसन बहुत कड़ा है, कृष्ण आज लघुता में भी साँपों से बहुत बड़ा है। आया हूँ बाँसुरी-बीच उद्धार लिए जन-गण का, फन पर तेरे खड़ा हुआ हूँ भार लिए त्रिभुवन का।
बढ़ा, बढ़ा नासिका रंध्र में मुक्ति-सूत्र पहनाऊँ तान, तान, फण व्याल! कि तुझ पर मैं बाँसुरी बजाऊँ।
इति
The Poet
Ramdhari Singh 'Dinkar'
1908 · 1974
There are poets who write of an age, and there are poets who become the age itself. Ramdhari Singh 'Dinkar' belongs entirely to the latter, a man in whom the entire volcanic conscience of a colonized and awakening civilization found its most thunderous utterance. He did not arrive at poetry. He erupted into it, carrying the red earth of Bihar's Simariya, the grief of a humiliated nation, and the primordial fire of Kshatriya rage that runs like lava beneath the crust of centuries. His verse was never merely literature, it was the psychological armature of a people learning to stand upright after centuries of bowed submission. When Dinkar wrote of Veer Rasa, it was not an aesthetic exercise. It was a consecration. His words did not describe courage, they manufactured it, pressing it into the chests of readers who had forgotten what courage smelled like. Works like Kurukshetra, Urvashi, and Rashmirathi are not books, they are monuments hewn from the granite of collective destiny. Rashmirathi alone resurrected Karna from the footnotes of mythology and placed him at the very center of moral tragedy, making the question of righteousness ache with a freshness that still draws blood. He carried the dust of ancient battlefields on his tongue and the roar of the Ganga in his lungs. Nehru wept at his verses. Parliament fell silent when he read. India named him Rashtrakavi, the poet of the nation, and it was the single most honest title the republic ever conferred. In the grand cathedral of Hindi literature, Dinkar is not a pillar. He is the foundation stone.

Paired Painting
Kaliya's Wives and Krishna
This exquisite painting captures a profound moment of divine grace and cosmic reconciliation from the Bhagavata Purana. Lord Krishna dances victoriously upon the hoods of the venomous serpent king Kaliya, whose poisonous waters once terrorized the Yamuna riverbank. Yet, in this breathtaking Pahari masterpiece, the terrifying spectacle of subjugation transforms into a scene of sublime compassion. Kaliya's devoted wives emerge from the swirling river currents, their lower bodies adorned in radiant serpent tails, pressing their palms together in desperate, pleading prayer. They implore the divine child to spare their husband's life, and their heartfelt devotion melts the sternness of justice into mercy. The lush forests of Vrindavana and the swirling, gentle waves of the Yamuna frame the encounter, evoking an eternal realm where nature itself bows to the divine play of love and redemption.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Vyaal-Vijay carries.