№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Rama, Sita, and Lakshmana at the Hermitage of Bharadvaja

Shanta

भगवान के डाकिए

Bhagwan Ke Dakiye

Ramdhari Singh 'Dinkar'
1 min read 2 versesप्रकृतिnatureभगवान

2 verses · ~1 min

पक्षी और बादल, ये भगवान के डाकिए हैं जो एक महादेश से दूसरें महादेश को जाते हैं। हम तो समझ नहीं पाते हैं मगर उनकी लाई चिट्ठियाँ पेड़, पौधे, पानी और पहाड़ बाँचते हैं।

हम तो केवल यह आँकते हैं कि एक देश की धरती दूसरे देश को सुगंध भेजती है। और वह सौरभ हवा में तैरते हुए पक्षियों की पाँखों पर तिरता है। और एक देश का भाप दूसरे देश में पानी बनकर गिरता है।

इति

Ramdhari Singh 'Dinkar'

The Poet

रामधारी सिंह 'दिनकर'

Ramdhari Singh 'Dinkar'

Rama, Sita, and Lakshmana at the Hermitage of Bharadvaja

Paired Painting

Rama, Sita, and Lakshmana at the Hermitage of Bharadvaja

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Bhagwan Ke Dakiye carries.