
7 verses · ~1 min
अक्सर क्या होता मुझको जो मन ही मन शर्माने लगता तुम रोती, मैं गाने लगता
तुम घर मैं कितना खटती हो कितने हिस्सों में बटती हो कड़ी धूप-सी सबकी बातें आर्द्र भूमि-सी तुम फटती हो
मेरा मन छल-छल कर आँखों-आँखों से बतियाने लगता तुम रोती मैं गाने लगता
चूल्हा-चौका रोटी-पानी सुबह-शाम की राम-कहानी दिन भर बच्चों की चिकचिक से पोछा करती हो पेशानी
दस्तरखान सजाने वाले हाथों को सहलाने लगता तुम रोती मैं गाने लगता
तुम पर सास-ससुर का हक़ है यह कहने में बड़ी खनक है चुप हूँ मैं जानते हुए भी यह रिश्ता कितना बुढ़बक है
तदपि अजब परिवार राग मैं बारम्बार बजाने लगता तुम रोती मैं गाने लगता
इति

Paired Painting
Girl with a Vase
Antonio Xavier Trindade, often revered as the Rembrandt of the East, possessed an extraordinary ability to capture the quiet, introspective soul of his subjects. In this delicate portrait, he invites us into a moment of profound stillness. The young woman, rendered with soft brushstrokes and a mastery of chiaroscuro, cradles the vessel with a gentleness that speaks of daily devotion and grace. Her gaze is pensive, perhaps lost in a memory or a silent prayer, reflecting the timeless elegance of Indian domestic life. Trindade bridges the gap between Western academic technique and the delicate, evocative essence of the Indian spirit, leaving us with a work that breathes with humanity and humble beauty.
Open the viewer →


