
बरसों के बाद उसी सूने- आंगन में
Barson Ke Baad Usi Soone Aangan Mein
Dharamvir Bharati
3 verses · ~10 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

3 verses · ~1 min
बरसों के बाद उसी सूने- आँगन में जाकर चुपचाप खड़े होना रिसती-सी यादों से पिरा-पिरा उठना मन का कोना-कोना
कोने से फिर उन्हीं सिसकियों का उठना फिर आकर बाँहों में खो जाना अकस्मात् मण्डप के गीतों की लहरी फिर गहरा सन्नाटा हो जाना दो गाढ़ी मेंहदीवाले हाथों का जुड़ना, कँपना, बेबस हो गिर जाना
रिसती-सी यादों से पिरा-पिरा उठना मन को कोना-कोना बरसों के बाद उसी सूने-से आँगन में जाकर चुपचाप खड़े होना!
इति

Paired Painting
A Pathare Prabhu Wedding Ceremony
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Aangan carries.