№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Mountain Landscape

Shanta

कौन चुनौती स्वीकारेगा ?

Kaun Chunauti Svikarega?

Dhananjay Singh
1 min read 3 versesचुनौतीchallengeमन

3 verses · ~1 min

मन की गहरी घाटी में क्या उतरेगा कोई जो उतरेगा वह फिर उससे निकल न पाएगा ।

फिसलन भरे, नुकीले पत्थर वाले पर्वत हैं जो घाटी को सभी ओर युग-युग से घेरे हैं सूरज रोज़ सुबह आता है शिखरों तक लेकिन कभी तलहटी तक आ पाते नहीं सवेरे हैं मत झाँको तुम इसकी गहरी अन्ध-गुफ़ाओं में आँखों वाला अन्धकार मन में बस जाएगा ।

कौन चुनौती स्वीकारेगा, किसको फ़ुरसत है इस घाटी में आकर मन का नगर बसाने की सूनेपन की गहराई को छूकर देखे फिर चीर शून्य को प्राणों का संगीत गुँजाने की निपट असम्भव को सम्भव कोई, कैसे कर दे निविड़ रात्रि में इन्द्रधनुष कैसे खिल पाएगा ।

इति

Dhananjay Singh

The Poet

धनंजय सिंह

Dhananjay Singh

Mountain Landscape

Paired Painting

Mountain Landscape

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Kaun Chunauti Svikarega? carries.