
5 verses · ~1 min
मैं धरा-गगन दोनों से छूट गया संपर्क संचरण-ध्रुव से टूट गया कक्षा से भटका हुआ उपग्रह हूँ गिरना तो निश्चित है लेकिन कब, कहाँ, कौन जाने
उल्काओं से टकराकर टूटूँगा या सागर में गिरकर बुझना होगा जलना होगा या धूमकेतु बनकर या मरुथल के उर में धँसना होगा
आकर्ष-विकर्षण सबको दुस्सह हूँ थिरना तो निश्चित है लेकिन कब, कहाँ, कौन जाने
पर्वत पर शीश पटकना होगा या घाटी के उर में थाह बनानी है आकाश-कुसुम की संज्ञा मिलनी है या शून्य गुहा में राह बनानी है
मैं वायु और जल सबको दुर्वह हूँ सिरना तो निश्चित है लेकिन कब, कहाँ, कौन जाने
इति

Paired Painting
Untitled (Celestial Beauties Playing Musical Instruments)
Imbued with a dreamy and ethereal grace, this sublime creation captures a gathering of celestial beings adrift in the heavens, lost in the divine melody of their traditional instruments. The painting channels a lyrical aesthetic, blending soft translucent washes of color with gentle, flowing contours that echo classical traditions. Every figure is sculpted with tender reverence, their serene expressions reflecting a state of blissful devotion and spiritual transcendence. Swirling clouds envelop the divine musicians, creating a seamless harmony between earthly beauty and the infinite cosmos, and inviting the viewer into a timeless realm of celestial song.
Open the viewer →


