_haldikunku.webp&w=900&q=72&output=webp&we=&maxage=1y&fit=cover)
प्रथम प्यार के चुम्बन की तरह
Pratham Pyar Ke Cumban Ki Tarah
Gopaldas 'Neeraj'
6 verses · ~12 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

7 verses · ~1 min
वेणी में गूंथ मत गुलाब चन्दन-वन महकने लगा ।
तुम जाने कौन हो गईं मैं जाने कौन हों गया मादक स्वर लहरियाँ बजीं कोलाहल मौन हो गया
वाणी में घोल मत शराब मेरा मन बहकने लगा ।
बर्फ़ीली रेत में उगे गर्म-गर्म साँसों के गीत पिघल उठा पथराया मन लरज उठी धड़कन में प्रीत
बाँटों मत अधरों से प्यास मधु-चुम्बन दहकने लगा ।
जीवन की परिधियाँ बढ़ी हम तुम केन्द्राभिमुख हुए तिर्यक स्पर्शियाँ खिंचीं परिवर्तित दुख-सुख हुए
बाँहों में सिमटा सैलाब सावन-घन डहकने लगा ।
इति

Paired Painting
Dushyanta and Shakuntala
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Chandan Van Mahakne Laga carries.