
चन्द्रमा
Chandrama
Buddhinath Mishra
6 verses · ~13 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

6 verses · ~2 min
कभी उचककर क्षितिज चूमती कभी रसातल के पग छूती कितनी दूर अभी जाएगी अजगर-सी टेढ़ी-मेढ़ी मेरी पगडंडी!
वादी की सुरमई घाटियाँ गातीं लाजू झूम, कुसुम की घघरी पहने फाहोंवाली बर्फ़: ज़रीना ने पहने हैं अंग-अंग चांदी के गहने कभी तरेड़ी के कतले खा मुँह मटकाकर बंसी के काँटों में कभी गला अटकाकर कितने जंगल भटकाएगी अजगर-सी टेढ़ी-मेढ़ी मेरी पगडंडी!
छाया-आलोकों की यह शतरंज बिछी है झाड़ी के नीचे चट्टानों पर सोने की मूरतें खिलखिलाकर शरमायीं हाँजी के उन्मुक्त तरानों पर कभी झील के नीले पानी को उछालती थके दृगों में कभी सब्ज सपने सँवारती कितना आँचल फैलाएगी अजगर-सी टेढ़ी-मेढ़ी मेरी पगडंडी!
आलूचे के झरे फूल से आवृत धरती अँगड़ाई लेगी क्या वादी आज? नन्हे गुलदुम के हैं प्राण फुदकते सस्वर चीड़वनों में काँप रही आवाज़ कभी मोड़ती गति को सोते का जल पीकर आँखमिचौनी कभी खेलती है अवनी पर कितने को यह तड़पाएगी अजगर-सी टेढ़ी-मेढ़ी मेरी पगडंडी!
वनप्रस्थी पवन बड़े निर्दय होते हैं ले उड़ जाते सुधि के सूखे गजरे जलावर्त अनगिन गढ़कर आगे बढ़ जाते युगस्रष्टा-से ये जलवासी बजरे कभी सेब-से गालों पर केसर मल जाती कभी कंकड़ी लाकर आगे बिखरा जाती कितना आखिर भरमाएगी अजगर-सी टेढ़ी-मेढ़ी मेरी पगडंडी!
(रचनाकाल: 1970)
इति

Paired Painting
Shiva and Parvati as Kirata and Kirati
This profound chromolithograph captures Lord Shiva and Goddess Parvati disguised as Kirata and Kirati, tribal hunters of the Himalayan forests. The scene echoes the timeless epic narrative of the Kiratarjuniya, where the supreme deities test the might, humility, and devotion of the Pandava prince Arjuna. Raja Ravi Varma masterfully blends European academic realism with deeply sacred Indian iconography. Shiva stands tall and commanding, adorned with the crescent moon in his matted locks, the trident, and a tiger skin, embodying fierce ascetic power. Beside him, Parvati radiates gentle grace, adorned with peacock feathers and holding a bow, perfectly assuming the likeness of a mountain huntress. Through this work, the divine couple transcends distant temples, walking intimately among the rugged earthly terrain they lovingly sustain.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Kashmiri Pagdandi carries.