
कल फिर सुबह नई होगी
Kal Phir Subah Nai Hogi
Ramdarash Mishra
5 verses · ~15 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

3 verses · ~1 min
एक किरन भोर की उतराई आँगने । रखना इसको सँभाल कर, लाया हूँ माँग इसे सूरज के गाँव से अँधियारे का ख़याल कर ।
अँगीठी ताप-ताप रात की मनौती की, दिन पूजे धूप सेंक-सेंक । लिपटा कर बचपन को खाँसते बुढ़ापे में, रख ली है पुरखों की टेक । जलपाखी आस का बहुराया ताल में खुश हैं लहरें उछालकर ।
सोना बरसेगा जब धूप बन खिलेगा मन, गेंदे की हरी डाल पर ।
इति

Paired Painting
Surya
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Ek Kiran Bhor Ki carries.