№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Sita and the Golden Deer

Shringara

चाँद ज़रा धीरे उगना

Chand Zara Dheere Ugna

Buddhinath Mishra
1 min read 8 versesचाँदmoonचोरी

8 verses · ~1 min

चाँद, जरा धीरे उगना ।

गोरा-गोरा रूप मेरा। झलके न चाँदनी में चाँद, जरा धीरे उगना ।

भूल आई हँसिया मैं गाँव के सिवाने चोरी-चोरी आई यहाँ उसी के बहाने पिंजरे में डरा-डरा प्रान का है सुगना ।

चाँद, जरा धीरे उगना ।

कभी है असाढ़ और कभी अगहन-सा मेरा चितचोर है उसाँस की छुअन-सा गहुँवन जैसे यह साँझ का सरकना ।

चाँद, जरा धीरे उगना ।

जानी-सुनी आहट उठी है मेरे मन में चुपके-से आया है ज़रूर कोई वन में मुझको सिखा दे जरा सारी रात जगना ।

चाँद, जरा धीरे उगना ।

इति

Buddhinath Mishra

The Poet

बुद्धिनाथ मिश्र

Buddhinath Mishra

Sita and the Golden Deer

Paired Painting

Sita and the Golden Deer

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Chand Zara Dheere Ugna carries.