№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
The Pandava and Kaurava armies face each other

Karuna

आर्द्रा

Ardra

Buddhinath Mishra
1 min read 7 versesसूखाdroughtवर्षा

7 verses · ~1 min

घर की मकड़ी कोने दुबकी वर्षा होगी क्या? बाईं आँख दिशा की फड़की वर्षा होगी क्या?

सुन्नर बाभिन बंजर जोते इन्नर राजा हो! आँगन-आँगन छौना लोटे इन्नर राजा हो!

कितनी बार भगत गुहराए देवी का चौरा भरी जवानी जरई सूखे इन्नर राजा हो!

आगे नहीं खिसकता सूरज के रथ का पहिया भुइंलोटन पुरवैया चहकी वर्षा होगी क्या?

छाती फटी कुआँ-पोखर की धरती पड़ी दरार एक पपीहा तीतरपाखी घन को रहा पुकार

चील उड़ें डैने फैलाए जलते अम्बर में सहमे-सहमे बाग-बगीचे सहमे-से घर-द्वार

लाज तुम्ही रखना पियरी की हे गंगा मैया रेत नहा गौरैया चहकी वर्षा होगी क्या?

इति

Buddhinath Mishra

The Poet

बुद्धिनाथ मिश्र

Buddhinath Mishra

The Pandava and Kaurava armies face each other

Paired Painting

The Pandava and Kaurava armies face each other

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Ardra carries.