
भारतीय जनकवि का प्रणाम
Bharatiya Janakavi Ka Pranam
Nagarjun
4 verses · ~17 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

5 verses · ~1 min
डूबता दिन, भीगती-सी शाम बन्द कर दो काम, लो विश्राम ।
यह तिमिर की शाल ओढ़ लो वसुधे! न सिकुड़े शीत से यह लाल, जग का बाल ।
वलय की खनकार, दीप बालो री सुहागिनी! जग उठे गृह-द्वार बन्दनवार!
किन्तु साथी! देख हम न सोएँगे, हमारा कार्य है अवशिष्ट अपनी प्रगति का अब भी अधूरा लेख । जागरण, फिर जागरण ही है हमारा इष्ट!
लो, क्षितिज के पास -- वह उठा तारा, अरे! वह लाल तारा, नयन का तारा हमारा सर्वहारा का सहारा विजय का विश्वास ।
इति

Paired Painting
Shiva's Procession
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Jagte Raho carries.