№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Nasik Scene (III of IV)

Shanta

उस दर का दरबान बना दे या अल्लाह

Us Dar Ka Darban Bana De Ya Allah

Bashir Badr
1 min read 6 versesप्रार्थनाprayerभक्ति

6 verses · ~1 min

उस दर का दरबान बना दे या अल्लाह मुझको भी सुल्तान बना दे या अल्लाह

इन आँखों से तेरे नाम की बारिश हो पत्थर हूँ, इन्सान बना दे या अल्लाह

सहमा दिल, टूटी कश्ती, चढ़ता दरया हर मुश्किल आसान बना दे या अल्लाह

मैं जब चाहूँ झाँक के तुझको देख सकूँ दिल को रोशनदान बना दे या अल्लाह

मेरा बच्चा सादा काग़ज़ जैसा है इक हर्फ़े ईमान बना दे या अल्लाह

चाँद-सितारे झुक कर क़दमों को चूमें ऐसा हिन्दोस्तान बना दे या अल्लाह

इति

Bashir Badr

The Poet

बशीर बद्र

Bashir Badr

Nasik Scene (III of IV)

Paired Painting

Nasik Scene (III of IV)

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Us Dar Ka Darban Bana De Ya Allah carries.