№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Landscape with Palm Tree and Lake View

Shanta

कोई न जान सका वो कहाँ से आया था

Koi Na Jan Saka Vo Kahan Se Aaya Tha

Bashir Badr
1 min read 6 versesबादलcloudमकान

6 verses · ~1 min

कोई न जान सका वो कहाँ से आया था और उसने धुप से बादल को क्यों मिलाया था

यह बात लोगों को शायद पसंद आयी नहीं मकान छोटा था लेकिन बहुत सजाया था

वो अब वहाँ हैं जहाँ रास्ते नहीं जाते मैं जिसके साथ यहाँ पिछले साल आया था

सुना है उस पे चहकने लगे परिंदे भी वो एक पौधा जो हमने कभी लगाया था

चिराग़ डूब गए कपकपाये होंठों पर किसी का हाथ हमारे लबों तक आया था

तमाम उम्र मेरा दम इसी धुएं में घुटा वो एक चिराग़ था मैंने उसे बुझाया था

इति

Bashir Badr

The Poet

बशीर बद्र

Bashir Badr

Landscape with Palm Tree and Lake View

Paired Painting

Landscape with Palm Tree and Lake View

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Koi Na Jan Saka Vo Kahan Se Aaya Tha carries.