№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Shakuntala Writing a Love Letter

Shanta

किस ने मुझ को सदा दी बता कौन है

Kis Ne Mujh Ko Sada Di Bata Kaun Hai

Bashir Badr
1 min read 7 versesहवाwindबारिश

7 verses · ~1 min

किस ने मुझको सदा दी बता कौन है ऐ हवा तेरे घर में छुपा कौन है

बारिशों में किसी पेड़ को देखना शाल ओढ़े हुए भीगता कौन है

मैं यहाँ धूप में तप रहा हूँ मगर वो पसीने में डूबा हुआ कौन है

आसमानों को हमने बताया नहीं डूबती शाम में डूबता कौन है

ख़ुश्बुओं में नहाई हुई शाख़ पर फूल-सा मुस्कुराता हुआ कौन है

दिल को पत्थर हुए इक ज़माना हुआ इस मकाँ में मगर बोलता कौन है

तुम भी मजबूर हो हम भी मजबूर हैं बेवफ़ा कौन है बावफ़ा कौन है

इति

Bashir Badr

The Poet

बशीर बद्र

Bashir Badr

Shakuntala Writing a Love Letter

Paired Painting

Shakuntala Writing a Love Letter

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Kis Ne Mujh Ko Sada Di Bata Kaun Hai carries.