№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Malabar Beauty

Shringara

खुशबू की तरह आया वो तेज़ हवाओं में

Khushboo Ki Tarah Aaya Wo Tez Hawaon Mein

Bashir Badr
1 min read 6 versesख़ुशबूfragranceचाँद

6 verses · ~1 min

खुशबू की तरह आया वो तेज़ हवाओं में मांगा था जिसे हमने दिन रात दुआओं में

तुम छत पे नहीं आये में घर से नहीं निकला ये चाँद बहुत भटका सावन कि घटाओं में

इस शहर में एक लड़की बिलकुल है ग़ज़ल जैसी बिजली सी घटाओं में खुशबू सी हवाओं में

मौसम का इशारा है खुश रहने दो बच्चों को मासूम मोहब्बत है फूलों कि खताओं में

भगवान् ही भेजेंगे चावल से भरी थाली मज़लूम परिंदों कि मासूम सभाओं में

दादा बड़े भोले थे सब से यही कहते थे कुछ ज़हर भी होता है अंग्रेजी दवाओं में

इति

Bashir Badr

The Poet

बशीर बद्र

Bashir Badr

Malabar Beauty

Paired Painting

Malabar Beauty

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Khushboo Ki Tarah Aaya Wo Tez Hawaon Mein carries.