№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Shakuntala

Karuna

आँसुओं की जहाँ पायमाली रही

Ansuon Ki Jahan Paymali Rahi

Bashir Badr
1 min read 6 versesग़ज़लghazalआँसू

6 verses · ~1 min

आँसुओं की जहाँ पायमाली रही ऐसी बस्ती चराग़ों से ख़ाली रही

दुश्मनों की तरह उस से लड़ते रहे अपनी चाहत भी कितनी निराली रही

जब कभी भी तुम्हारा ख़याल आ गया फिर कई रोज़ तक बेख़याली रही

लब तरसते रहे इक हँसी के लिये मेरी कश्ती मुसाफ़िर से ख़ाली रही

चाँद तारे सभी हम-सफ़र थे मगर ज़िन्दगी रात थी रात काली रही

मेरे सीने पे ख़ुशबू ने सर रख दिया मेरी बाँहों में फूलों की डाली रही

इति

Bashir Badr

The Poet

बशीर बद्र

Bashir Badr

Shakuntala

Paired Painting

Shakuntala

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Ansuon Ki Jahan Paymali Rahi carries.